ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

लास्ट बॉल पर बांग्लादेश को हराकर भारत ने रचा इतिहास, जाने 6 बॉल का पूरा रोमांच

Asia Cup 2018, india vs bangladesh, india won by 3 wickets
Share it:

भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया था। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रन बनाए थे। लिटन दास ने शानदार शतक मारते हुए 127 रन बनाए थे। भारत के गेंदबाजो में कुलदीप यादव को 3 विकेट मिले। जाधव को 2 विकेट मिले।
भारत की पारी की शुरुआत अच्छी रही थी पर उसे आगे नही बढ़ा सके थे। धवन जल्दी ही आउट हो गए थे। कप्तान रोहित भी अर्ध शतक से चूक गए थे। धोनी और कार्तिक ने पारी को संभालना शुरू किया था की दिनेश कार्तिक अपना विकेट खो बैठे। फिर धोनी और जाधव ने बैटिंग शरू की। तुरंत ही जाधव की मांसपेशी में दर्द शुरू हो गया। धोनी कैच आउट हो गए। बाद में पूरी टीम ने अपना योगदान देकर मैच को अपने नाम किया था और फिर से एक बार एशिया के चैंपियन बन चुके है।
लास्ट ओवर का रोमांच बॉल बाय बॉल
1 महमूदुल्लाह ने कुलदीप यादव को बॉल डाली और 1 रन आया।
2 दूसरी बॉल पर जाधव ने 1 रन लिया।
3 तीसरी बॉल पर कुलदीप यादव ने 2 रन लिए।
4 चौथी बॉल पर कुलदीप यादव कोई भी रन नही ले पाए थे।
5 पांचवी बॉल पर कुलदीप यादव ने 1 रन लेकर स्ट्राइक जाधव को दी।
6 लास्ट बॉल पर जाधव के पैड पर बॉल लगकर निकल गई। जाधव ने 1 रन लिया और भारत 3 विकेट से जीत गया।

loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: