फिल्म रिव्यु: पटाखा
मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा शुक्रवार तारीख 28 सितम्बर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदन और सुनील ग्रोवर है। फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज है। फिल्म का थीम एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा है।
विशाल भारद्वाज की फिल्म दूसरी फिल्मो की तरह नही है। वह उन सबसे हटके फिल्म है। फिल्म दो बहनों के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में ऐसे ऐसे ट्विस्ट आते है जिनकी कल्पना करना मुश्किल बन जाता है। दो बहनों जिसको पिता बड़की और छुटकी के नाम से बुलाते है। दोनों बहनें एक दूसरे से नफरत करते है। दोनों एक दूसरे से लड़ते रहते है। दोनों एक दूसरे से बेहद ही नफरत करते है। पर उन दोनों के बीच रहे प्यार से दोनों अनजान है। दोनों ऐसे लड़ती है जिसे देखकर पहलवान भी शर्मा जाए। दोनों अपने लिए बॉयफ्रेंड खोजती है। दोनों एकदूसरे से दो देश की तरह लड़ती रहती है। दुश्मनी के बीच दोनों एकदुसरे के प्यार को भूल जाती है। फिल्म में दोनों बहनों के रिश्ते को दो देशों के बीच के रिश्ते की तरह दिखाया गया है।
दोनों लीड हीरोइन राधिका मदन और सान्या मल्होत्रा ने बढ़िया काम किया है। सुनील ग्रोवर इन दोनों बहनों का पडोशी है जिसे दोनों के बीच लड़ाई देखना पसंद है। भारद्वाज का म्यूजिक और गुलजार के लिरिक्स ने फिल्म के गानों को यादगार बना दिया है। गाने फिल्म को एकदम सूट करती है। ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए क्योंकि यह फिल्म असामान्य और मजेदार है।




Post A Comment:
0 comments: