एशिया कप 2018 का फाइनल 28 सितम्बर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। सुपर 4 के लास्ट मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच का मैच बड़ा ही नात्यात्मक रहा था। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए हॉट फेवरिट थी। पर बांग्लादेश ने बाउंस बैक करते हुए पाकिस्तान को हराकर फाइनल के लिएजगह बनाई थी।
हो सकते है 5 बदलाव
भारत पहले से ही फाइनल में पहुंच चुका था। धोनी की निगरानी में अफ़ग़ानिस्तान के साथ मैच खेला गया था। भारत के मुख्य प्लेयर को आराम दिया गया था। रोहित, धवन, बुमराह, भुवनेश्वर और चहल अंतिम मैच के लिए आराम दिया गया था। अब फाइनल के लिए टीम इंडिया में ये प्लेयर्स वापसी करेंगे और कुछ प्लेयर को टीम से आराम दिया जाएगा। खलील अहमद, सिद्धार्थ कॉल और चहर को लास्ट मैच में मौका मिला था। अंतिम मैच के लिए उनको आराम दिया जा सकता है। दिनेश कार्तिक को भी आराम दिया जा सकता है। लोकेश राहुल को फिर से मौका दिया जा सकता है।
संभावित टीम
रोहित, धवन, राहुल, रायुडू, जाधव, धोनी, जाडेजा , भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और बुमराह।




Post A Comment:
0 comments: