भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा अंतिम टेस्ट अब फाइनल डिसिशन पर आ चुका है। इस मैच में सिर्फ पहले ही दिन भारत की पकड़ मकजबूत लगयी थी। पर दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने वापसी करते हुए जीत के इरादे पक्के कर दिए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 332 रन बनाए थे। जबकि भारत की पहली पारी जाडेजा और विहारी ने संभालते हुए टीम का स्कोर 292 तक पहुंचा दिया था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में और धांसू बैटिंग करते हुए टीम के स्कोर को 423 रन पर डिक्लेर किया था। अब इंडिया को 464 रन का विशाल लक्ष्य मिला तथा जो की लगभग नामुमकिन सा है।
इंग्लैंड का बल्लेबाजों में अंतिम टेस्ट खेल रहे कुक ने शानदार बैटिंग करते हुए 147 रन बनाए थे। उनका साथ देते हुए जो रुट ने भी शानदार 125 रन बनाए थे। इन दोनों की शानदार प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड ने 423 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था।
भारत की दूसरी पारी भी ठीक शुरू नही हुई थी। भारत की बैटिंग 2 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे। राहुल 46 रन और रहाणे 10 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए है। भारत को जीत के लिए 406 रन बनाने है और 7 विकेट साथ में है। मैच के पांचवे दिन 400 से ज्यादा रन बनाना लगभग नामुमकिन सा है पर ड्रा खींचना थोड़ा सा आसान है। पर पिच टूट गई है और इंग्लैंड के गेंदबाज आक्रामक बौलिंग कर रहे है। यह देखते हुए टीम इंडिया की हार तय है।




Post A Comment:
0 comments: