ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म पलटन इस वजह से जरूर देखनी चाहिए

Movie review paltan 2018, movie story explained, theme explained
Share it:

फिल्म रिव्यु: पलटन
शुक्रवार 7 सितम्बर 2018 को फिल्म पलटन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी, सोनल चौहान, मोनिका गिल, रोहित रॉय, ईशा गुप्ता जैसे मशहूर कलाकार मौजूद है। फिल्म के डायरेक्टर जे पी दत्ता है। फिल्म की रेटिंग 8.1 है। फिल्म का थीम ड्रामा, हिस्ट्री और वॉर है। फिल्म भारत और चीन के बीच हुए 1962 के वॉर पर आधारित है।
कहानी : डायरेक्टर जे पी दत्ता अपनी वॉर फिल्म के लिए मशहूर है। पलटन भारत और चीन के बीच 1962 में हुई वॉर पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी में सिक्किम इंडिया का हिस्सा नही था। चीन उसे किसी भी तरीके से हथियाना चाहता था। भारतीय फाॅर्स के कुछ अफसरों को चीनी आर्मी के त्रास का शिकार बनना पड़ता है। वह बार बार बॉर्डर पर हंगामा करते रहते है। आखिरकार भारत और चीन के बीच फेंस लगाना भारत की और से शुरू हो जाता है। सिक्किम को हथियाने के चीन का इरादा खतरे में पड़ सकता था। इस वजह से उन्होंने भारतीय आर्मी पर फायरिंग शुरू कर दी। आगे जो हुआ वह देखने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी।
रिव्यु : जेपी दत्त अपनी वास्तविक और सत्य घटना पर आधारित फिल्मो के लिए जाने जाते है। उन्होंने इस फिल्म में ये काम बखूबी किया है। जेपी दत्ता का डायरेक्शन बेहतरीन है। उस ज़माने में चमकने वाले डायरेक्टर आज की जनरेशन को लुभाने में असमर्थ रहते है। जबकि जेपी दत्ता आज के समय के दर्शकों के मुताबिक फिल्म बनाने में सफल रहते है। पलटन ढाई घंटे की फिल्म है। फिल्म में बेहतरीन दृश्य और डायलॉग दिखाये गए है।

जैकी श्रॉफ ने सपोर्टिंग एक्टर का रोल बखूबी निभाया है। सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने अच्छा काम किया है। अनु मलिक का म्यूजिक उतना दमदार नही है। सारे गाने ठीक ठाक है। संजय चौधरी का बैकग्राउंड स्कोर ड्रामेटिक है। एतिहासिक नजरिए से जानने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: