टेस्ट मैच नंबर 5, डे 2, भारत बनाम इंग्लैंड, 8 सितम्बर 2018
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच ओवल लंदन में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 7 विकेट पर 198 रन बना लिए थे। पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम जल्दी ही पवेलियन वापस लौट जाएगी। 198 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के स्कोर को 332 रन तक पहुंचा दिया।
इंग्लैंड की बैटिंग - इंग्लैंड ने 332 रन बनाए थे। कुक ने 71 रन बनाए। जेंनिंग्स ने 23 रन बनाए। अली ने 50 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 11 रन बनाए। बटलर ने 89 रन बनाए। राशिद ने 15 रन बनाए। ब्रॉड ने 38 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी - पहले दिन भारतीय गेंदबाज छाए हुए थे। दूसरे दिन 3 विकेट गिराने में काफी दिक्कत हुई थी। बुमराह ने 3 विकेट लिए। इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। जाडेजा ने 4 विकेट लिए।
भारत की बैटिंग भी शरू हो चुकी थी। भारतीय बल्लेबाज भी खास कुछ नही कर पाए थे। टीम इंडिया के शुरुआत में ही जल्दी विकेट गिर गए थे। भारत के 160 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे।




Post A Comment:
0 comments: