बॉलीवुड के सुपर स्टार और मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में 15 सितम्बर को अपने बेटे आरव का 16 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अक्षय ने बर्थडे विश करते हुए तस्वीर शेयर की थी और बेटे को शुभकामनाएं दी थी। राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार की पत्नी है। वह अपने बेटे के जन्मदिन पर मौजूद नही थी। ट्विंकल ने भी मैसेज भेजा था कि वह भी उनके बेटे को बेहद मिस कर रही है। उनके जन्मदिन पर हाजिर ना रहते हुए उनको भी दुःख होता है। साथ में अक्षय कुमार ने 2016 की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आरव के कान खिंच रहे थे।
आरव दीखते हे हॉलीवुड स्टार जैसे
अक्षय ने आरव के साथ की तस्वीरे शेयर की थी। आरव की आँखे और चेहरा हॉलीवुड के स्टार जैसा है। पहली नजर में वो विदेशी लगते है। आरव का लुक है ही ऐसा की कोई भी उनको विदेशी समज ले। आरव को मार्शल आर्ट पसंद है। वह फ़िलहाल खुद को लाइम लाइट से दूर रखना चाहते हैं। वह अभी अपना संपूर्ण ध्यान पढाई पर देना चाहते है।
अक्षय ने जब आरव की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की थी तब लोगो ने अच्छे कॉमेंट्स किये थे। लोगो को आरव काफी ज्यादा पसंद आए थे और उनको हॉलीवुड स्टार जैसा मान लिया था। आरव का फ़िलहाल बॉलीवुड डेब्यू पर कोई स्टेटमेंट नही आया है।




Post A Comment:
0 comments: