ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

127 रन की पारी के लिए धवन को मिले इतने लाख रुपये, यह 2 प्लेयर भी हुए मालामाल

Asia Cup 2018, india versus Afghanistan, india won by 26 runs, cricket live scores
Share it:

एशिया कप में भारत और हांगकांग के बीच खेला गया मैच बड़ा ही रोमांचक रहा था। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 285 रन बनाए थे। भारत की और से शानदार शुरुआत करते हुए शिखर धवन ने 127 रन बनाए थे। कप्तान रोहित मात्र 23 रन बना पाए थे। अंबाती रायुडू ने 60 रन बनाए थे। दिनेश कार्तिक ने 33 रन बनाए थे। हांगकांग के गेंदबाजों में शाह को 3 विकेट और एहसान खान को 2 विकेट मिले थे।
हांगकांग के बल्लेबाजो बेहतरीन शुरुआत की थी। उनका पहला विकेट 174 रन पर गिरा था। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि भारत ये मैच कही हार ना जाए। पर विकेट गिरने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नही पाया था। निज़ाकत खान ने 92 रन बनाए थे। अंशुमान राथ ने 73 रन बनाए थे। एहसान खान ने 22 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में अहमद को 3 विकेट मिले। चहल को 3 विकेट मिले। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।
शिखर धवन को मिले इतने रुपए
शानदार शतक बनाने वाले शिखर धवन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था। धवन ने 120 बॉल में 127 रन बनाए थे। उनको प्राइज के तौर पर ट्रॉफी और $5000 की रकम मिली थी। ये रकम भारतीय मुद्रा में अंदाजन 350000 रुपए जितनी बनती है।
ये 2 प्लेयर भी हुए मालामाल
हांगकांग के बाबर हयात ने मैच में सर्वाधिक सिक्सर लगाए थे। उनको इसके लिए मैक्सिमम सिक्सेस मारने के लिए 5000 डॉलर का इनाम दिया गया था।
विनिंग टीम के कप्तान यानी रोहित शर्मा को 10000 डॉलर इनाम के स्वरूप दिए गए थे।


loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: