ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

मार्वल के सबसे पॉवरफुल सुपर हीरो फिल्म का ट्रेलर हो गया है रिलीज, जाने

Captain Marvel ,trailer ,
Share it:

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म अवेंजर्स 3 इंफिनीटी वॉर इसी साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। फिल्म में सबसे पॉवरफुल कोई किरदार था तो वो था सुपर विलन थानोस। थानोस ने सारे अवेंजर्स की बैंड बजा दी थी। कोई भी सुपर हीरो थानोस का मुकाबला नही कर पाया था। और अंत में उसने इंफिनीटी स्टोन का इस्तेमाल करते हुए आधी आबादी को खत्म कर दिया था। अब थानोस को हराने के लिए अवेंजर्स की सहायता के लिए सुपर वुमन आने वाली है और वह और कोई नही पर कैप्टन मार्वल है।
कैप्टन मार्वल है सबसे पॉवरफुल हीरोइन
हाल ही में मार्वल ने कैप्टन मार्वल का पहला ऑफिसियल ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया में और खास कर के यूट्यूब में धूम मचा दी है। ट्रेलर के लाखों व्यूज आ रहे है और उससे आगे भी जाने की सम्भावना है। फिल्म अगले साल मार्च 2019 में रिलीज होने वाली है। उसके बाद अवेंजर्स 4 इंफिनीटी वॉर पार्ट 2 रिलीज होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे पॉवरफुल किरदार है कैप्टन मार्वल। कैप्टन मार्वल के पास ऐसी ताकतें है जिससे वह आसानी से थानोस को मात दे सकती है।
loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Post A Comment:

0 comments: