एशिया कप 2018 के शुरू होने में बस थोड़ा ही वक्त बाकि है। 15 सितम्बर से एशिया का चैंपियन बनने का जंग शुरू हो जाएगा। पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बिच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा और एशिया के 6 देश एकदूसरे से अपना दम ख़म दिखाएंगे। टीम इंडिया भी अपने नए कप्तान रोहित शर्मा के साथ चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगा। टीम के पूर्व कप्तान धोनी पर सबकी नजर टिकने वाली है। धोनी इस सीरीज में कई रिकॉर्ड तोड़ सकते है।
धोनी इतने रन बनाते ही बन जाएंगे एशिया कप के 5 वें प्लेयर
धोनी ने एशिया कप में 13 मैच में 95.16 की एवरेज से 571 रन बनाए है। अगर धोनी इस टूर्नामेंट में 103 रन बना लेते है तो एशिया कप के टॉप 5 रन स्कोरर की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इस लिस्ट में 25 मैच में 1220 रन बनाकर सनथ जयसूर्या टॉप पर है। और पांचवे नंबर पर महेला जयवर्धने है। महेला ने 28 मैच में 29.30 की एवरेज से 674 रन बनाए है।
धोनी ये रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते है। 6 मैच में धोनी इससे ज्यादा रन बनाकर टॉप 5 की लिस्ट में काफी आगे जा सकते है।




Post A Comment:
0 comments: