ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

धोनी के लिए ख़ास है इस बार का एशिया कप, तोड़ सकते है ये 4 रिकॉर्ड

Asia Cup 2018, dhoni,
Share it:

एशिया कप 2018 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बार एशिया कप की मेजबानी यूएई कर रहा है। 15 सितम्बर से शुरू होकर 28 सितम्बर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 6 देश भाग लेंगे। इस बार का एशिया कप खास है। रेगुलर कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट की जगह रोहित को कप्तान बनाया गया है। इस और धोनी के लिए ये टूर्नामेंट बेहद ही खास होने वाली है। धोनी कक नजर कुछ रिकॉर्ड पर जरूर रहेगी।
पांचवा एशिया कप खेलेंगे धोनी
धोनी अपने कैरियर का पांचवा एशिया कप खेलने जा रहे है। 2008 में धोनी ने पहला एशिया कप खेला था। 2014 में धोनी अनफिट होने की वजह से एशिया कप नही खेल पाए थे। 2012 और 2016 में भारत ने एशिया कप जीता था।
टॉप 5 बल्लेबाज में हो सकते है शामिल
एशिया कप में धोनी के नाम 13 मैच में 95.16 की एवरेज से 571 रन बनाए है। अगर धोनी 103 रन बनाते है तो एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 5 में शामिल हो जाएंगे।
संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ सकते है धोनी
धोनी ह्माइ एशिया कप में विकेट के पीछे कुल मिलाकर 24 लोगो को आउट किया है। उसमें 19 कैच और 5 स्टंपिंग शामिल है। एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड संगाकारा के नाम है। उन्होंने 5 एशिया कप में 36 विकेट ली है। धोनी को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 6 मैच में 12 विकेट लेने है।
दिलशान को पीछे छोड़ सकते है धोनी
धोनी के नाम 321 वन डे में 51.25 की एवरेज से 10046 रन बनाए हे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में 12 वे नंबर पर है। धोनी से आगे तिलकरत्ने दिलशान है। उन्होंने 10290 रन बनाए है। वन डे में 11 वे प्लेयर बनने के लिए धोनी को 6 मैच में 244 रन बनाए पड़ेंगे।

loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: