ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: रोमांटिक कॉमेडी से भरपूर फिल्म मित्रों एक बार जरूर देखनी चाहिए

Bollywood movie review mitron 2018
Share it:

फिल्म रिव्यु:मित्रों
शुक्रवार तारीख 14 सितम्बर को डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की फिल्म मित्रों रिलीज हो।चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में जैकी भगनानी, कृतिका कामरा, नीरज सूद, प्रतिक गांधी और शिवम पारेख जैसे कलाकार है। फिल्म का थीम रोमांस और कॉमेडी है।
रिव्यु: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर वाशु भगनानी आप इ बेटे को स्टार बनाने के लिए अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। वाशु जैसे बड़े डायरेक्टर भी अपने बेटे के लिए पूरा जोर लगा रहे है। जैकी ने कुछ फिल्मे जरूर की है पर वह उतने सफल नही हो पाए है। इस बार फिल्म का निर्देशन वाशु ने नही पर नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म की कहानी एक दम हटके है पर प्रमोशन उतना नही करने से बॉक्स ऑफिस पर इसका असर पड़ सकता है।
फिल्म की कहानी : फिल्म की कहानी एकदम अलग है। जैकी एक गुजराती लड़का है जिसने इंजीनियरिंग की हुई है। वह जॉब खोजने के बदले घर में पड़ा रहता है और अजीब सी हरकते करता रहता है। घरवाले उसकी इन हरकतों की वजह से परेशान हो चुके है। उनको लगता है कि अगर जैकी की शादी करा दी जाए तो वह सुधर सकता है और अपने कैरियर में ध्यान दे सकता है। इसलिए उसके रिश्ते की बात कृतिका से शुरू होती है। जैकी के दोस्त प्रतिक और शिवम हर समय साथ में नजर आते है। अब आगे क्या रोमांटिक कॉमेडी होती है वह फिल्म देखकर ही मालूम पड़ेगा।
डायरेक्शन और एक्टिंग : डायरेक्टर नितिन ने फिल्म अच्छी बनाई है। उन्होंने फिल्म का पहला भाग बड़ा ही मजेदार बनाया है जबकि दूसरा भाग थोड़ा स्लो हो जाता है। जैकी को गुजराती टच दिया गया है। फिल्म में गुजरात की ज़लक देखने मिलती है। जैकी ने रोल अच्छा निभाया है। कृतिका भी अपने रोल में फिट बैठती है। अन्य कलाकारों में नीरज सूद, प्रतिक गांधी और शिवम पारेख ने भी अपने किरदारों को न्याय दिया है। फिल्म के गाने भी अच्छे है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: