बॉलीवुड की मशहूर मॉडल और हीरोइन लिसा रे के घर दो नन्ही परी ने दस्तक दी है। लिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरे शेयर की थी। जिसमे वह दो खूबसूरत और मासूम बच्चों के साथ नजर आ रही थी। दोनों बेबी गर्ल है। लिसा ने यह भी शेयर किया था कि यह दोनों बेबी सरोगेसी के जरिए जन्म लिया है।
लिसा ने कई एल्बम में काम किया है और बॉलीवुड की कुछ फिल्मो में भी नजर आई थी। लिसा बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस मॉडल और हीरोइन थी। उनको कैंसर हुआ था। 2009 से वह कैंसर के सामने जूझ रही थी। कैंसर 2010 में ठीक होते ही उन्होंने उनके साथी जैसन दाहनी के साथ 2012 में शादी की थी।




Post A Comment:
0 comments: