एशिया कप 2018 के सुपर 4 का मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच संडे के दिन दुबई के स्टेडियम में शाम 5 बजे से शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच में भिड़ंत हो चुकी है। भारत ने पाकिस्तान को हराकर मैच अपने नाम किया था। सुपर संडे का मुकाबला फिर से भारत बनाम पाकिस्तान होने जा रहा है। इस मैच में कई रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
बन सकते है 5 रिकॉर्ड:
* रोहित शर्मा 94 रन बनाते ही 7000 रन पूरा कर देंगे। रोहित तेज 7000 रन बनाने वाले विश्व के फोर्थ प्लेयर और इंडिया के दूसरे प्लेयर बनेंगे।
* रोहित शर्मा ने 297 सिक्सर मारी है। वह 3 सिक्सर मारते ही 300 सिक्सर पूरी करेंगे। ऐसा करने वाले दूसरे प्लेयर बनेंगे रोहित।
* धोनी 9 रन बनाकर एशिया कप में विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। धोनी का स्कोर 604 रन है।
* विराट के 613 रन के रिकॉर्ड को रोहित शर्मा 28 बनाते ही तोड़ देंगे।
संभावित टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह




Post A Comment:
0 comments: