टीवी चैनल की मशहूर हीरोइन और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टंट हिना खान फ़िलहाल बेहद सुर्खियां बटोर रही है। टीवी में हिना ने संस्कारी बहु का किरदार निभाया था। हिना की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ छाए हुए है। हिना खान बिग बॉस के बाद काफी चर्चा में आ गई है। वह जब भी सोशल मीडिया में कुछ शेयर करती है उसके कारण उसे काफी चीजों का सामना करना पड़ता है। हिना खान बेहद ही सुंदर और ग्लैमरस अदाकारा है। हिना बिग बॉस नही जीत पाई थी पर इस शो की वजह से आज बच्चा बच्चा हिना को जानने पहचानने लगा है।
कुछ समय पहले ही हिना ने जिम की तस्वीरें शेयर की थी जिसके कारण उनको काफी कुछ सुनना पड़ा था। हाल ही में हिना ने फिर से अपनी जिम की तस्वीरों को शेयर किया था। हिना ने पिंक और वाइट कलर के जिम के कपड़ें पहने हुए थे। हिना उन कपड़ो में बेहद ही सुंदर, फिट और ग्लैमरस लग रही थी। हिना के फोटो के देखकर लोगो ने उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ की थी। लोगो ने ये भी कहा था कि हिना बेहद फिट और सुंदर है। उनकी खूबसूरती का राज फिटनेस है। कुछ लोगो ने उनको ट्रोल भी किया था। कुछ धर्म के ठेकेदारों ने उनको धर्म के नाम पर भी ट्रोल किया था।
हिना खान ने अपनी तस्वीरें शेयर कर के ये स्पष्ट कर दिया था कि वह कुछ भी हो जाए पर अपनी फिटनेस पर ध्यान देगी। जिसको जो बोलना है वो बोले पर हिना अपनी फिटनेस के लिए जिम करना नही छोड़ेगी। हिना ने अपनी इन तस्वीरों से स्पष्ट कर दिया है कि वह फिजिकल फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देगी।




Post A Comment:
0 comments: