भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा चौथा मैच इंग्लैंड ने 60 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत सीरीज हार गया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन और दूसरी पारी में 271 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे। भारत को 249 रन का लक्ष्य मिला था। दो दिन में ये लक्ष्य आसान लगता है पर लास्ट पारी में जब पिच टूटी हो तब बनाना मुश्किल है। भारत ने रन चेस करने के इरादे से उतरी थी। पर कोहली और रहाणे की अर्ध शतक ने भी टीम को जीत नही दिलाई। कोहली 58 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने 51 रन बनाए थे।
मैच में बने थे ये रिकॉर्ड
मैच विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच रिकॉर्ड्स टूटने और बनाने पर था। विराट ने 6 रन बनाकर 6000 रन की क्लब में शामिल होकर सचिन का रिकॉर्ड तौड़ा है। कोहली ने 500 रन बनाकर इंग्लैंड में ज्यादा रन बनाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने है। कोहली ने 4000 रन बनाकर बतौर कप्तान पहले भारतीय खिलाड़ी बने है। जेम्स एंडरसन 563 विकेट से अब सिर्फ 5 विकेट ही दूर है।
प्लेयर ऑफ़ द मैच - मोईन अली को शानदार प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है।




Post A Comment:
0 comments: