बॉलीवुड के लिए साल 2019 बेहद ही बेहतरीन जा रहा है। कई सुपर हिट फिल्में रिलीज हो चुकी है। साथ में ऐतिहासिक फिल्मे भी बन रही है। हाल ही में रणवीर सिंह की गली बॉय ने धमाल मचाई थी तो कंगना रनौत की मणिकर्णिका ने दिल खुश कर दिया था। अब बॉलीवुड में एक और धमाकेदार फिल्म रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी लेकर आ रहे है। फिल्म केसरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है और आते ही पूरी तरह छा गया है। तकरीबन 3 मिनिट के इस ट्रेलर में जो दिखाया है उसे देखकर सबके रोंगटे खड़े हो जाते है। अक्षय की फिल्म केसरी सत्य घटना पर आधारित है ऐसा कहा जा रहा है। फिल्म में अक्षय एक शिख बने हुए है। उन्होंने बड़ी बड़ी दाढ़ी और सर पर बड़ी पघड़ी पहनी हुई है। ट्रेलर से लगता है कि अक्षय आर्मी या किसी सुरक्षा संस्था के अफसर लगते है। 21 लोगो के सामने 10000 लोगो की फौज खड़ी है।
ट्रेलर में ये देखने मिलता है कि अक्षय और उनके साथियों के सामने विशाल सेना खड़ी है जिनको उन 21 लोगों को रोकना है। इस असंभव कार्य को कैसे करते है वह फिल्म में दिखाया गया है। 21 लोग टिक पाते है कि नही वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी पड़ेगी। अक्षय ने बताया कि फिल्म शौर्य, वीरता और बलिदान की वीरगाथा से भरपूर है। ट्रेलर में अक्षय का वीरतापूर्ण अंदाज देखकर छाती चौड़ी हो जाती है।
केसरी फिल्म 21 मार्च को रिलीज होने वाली है। अंग्रेजो के जमाने में शिख रेजिमेंट के ये 21 सैनिक क्या करते है वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए। उस ज़माने में और आज भी आर्मी में शिख संप्रदाय का कोई जवाब नही है। इतिहास गवाह है कि शिखो ने अपने सर कलम करवाए पर अपने शीश नही जुकने दिए।





Post A Comment:
0 comments: