मूवी रिव्यु: Cold Pursuit - 2019
निर्देशक हान्स पेट्टर नॉलैंड की फिल्म कॉल्ड परसूट इस शुक्रवार तारीख 8 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में निअम लिसोन, टॉम बैटमैन, टॉम जैक्सन और लौरा सीन है। फिल्म के प्रोड्यूसर फिन गजेरद्रुम, स्टेयन बी क्वये, माइकल शाम्बर्ग और अमित शुक्ला है। फिल्म का थीम एक्शन थ्रिलर है।
फिल्म की कहानी: फिल्म की मुख्य कहानी सिंपल है। फिल्म की कहानी हीरो लियाम के आसपास घूमती है। लियाम कोलोराडो का एक ड्राइवर है और वह सिंपल लाइफ जी रहा है। उसके जीवन में खलबली तब मच जाती है जब उसके बेटे का माफिया के द्वारा मर्डर किया जाता है। माफिया वाइकिंग के नाम से कुख्यात है। उसने कई खतरनाक कत्ल किये हुए है। अपने बेटे का बदला लेने के लिए लियाम निकल पड़ता है। वह जस्टिस के लिए कानून हाथ में ले लेता है। लियाम वाइकिंग को कैसे मारता है और कहानी में क्या क्या ट्विस्ट आते है वह देखने के लिए थ्रिलर फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: फिल्म में मुख्य हीरो लियाम नीसोन वैसे ही शानदार अंदाज में नजर आते है। फिल्म में विलन को बड़ा ही खतरनाक दिखाया है। उसके पास हत्या करने के घातक तरीके है। फिल्म में कई अजीबो गरीब कॉमेडी के सीन मौजूद है। फिल्म में ह्यूमर भी मौजूद है। फिल्म की शुरुआत से ही हमे पता चल जाता है कि फिल्म की कहानी क्या होगी और उसका अंत क्या होगा।
फिल्म को पहले से ही जान सकते है। फिल्म में खतरनाक हत्याएं और ब्लैक कॉमेडी मौजूद है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में एक है अमित शुक्ला। इसी वजह से फिल्म में थोड़ा इंडियन टच भी देखने मिलता है। विलन वाइकिंग बड़ा ही खतरनाक और कातिलाना है। फिल्म को एक बार जरूर देख सकते है।




Post A Comment:
0 comments: