ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: हास्य और मनोरंजन से भरपूर है फिल्म द फ़क़ीर ऑफ़ वेनिस

Bollywood movie review, bollywood movie review in hindi , the fakir of Venice review in hindi, the fakir of Venice review, farhan akhtar movie the fakir if venice
Share it:

फिल्म रिव्यु: द फ़क़ीर ऑफ़ वेनिस - 2019
फरहान अख्तर की बहुत समय से पेंडिंग फिल्म द फ़क़ीर ऑफ़ वेनिस इस शुक्रवार तारीख 8 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फीम के मुख्य किरदार में फरहान अख्तर और अन्नू कपूर है। फिल्म का प्रकार ड्रामा है। फिल्म के निर्देशक आनंद सूरापुर है। फिल्म को तकरीबन 10 साल लगे थे सिनेमाघर में पहुंचने के लिए। किसी ना किसी वजह से फिल्म का काम खींचता ही चला गया था।
फिल्म की कहानी: फिल्म की मुख्य कहानी बड़ी मजेदार है। फिल्म का मुख्य हीरो फरहान अख्तर एक जुगाड़ू प्रोडक्शन असिस्टेंट है। वह तरह तरह के काम करता रहता है। उसको म्यूजियम के लिए ऐसे बाबा की जरूरत है जो उल्टा खड़ा होकर रेत में मुह छिपा सकता है। वह एक ऐसे आदमी से मिलता है जो पैसे के लिए ऐसा काम करता है। अन्नू कपूर एक पेंटर और शराबी आदमी है। जिसे फरहान अख्तर पैसे देने का वादा कर के मना लेता है। अब ये फ़क़ीर बन के वेनिस जाता है। आगे क्या होता है वह देखने के लिए ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: निर्देशक के रूप में आनंद का अप्रोच एक दम नया और ताजा है। फिल्म शुरुआत में धीमी है पर दूसरे हाफ में फिल्म स्पीड पकड़ लेती है। फिल्म के क्लाइमेक्स को और बेहतर बनाया जा सकता है। फिल्म वेनिस में भी है तो कुछ हिस्से इंग्लिश में दिखाए गए है जिनको सब टाइटल एड कर सकते थे। फरहान अख्तर ने बेहतरीन अभिनय किया है। उन्होंने अरबी का किरदार बढ़िया निभाया है।
अन्नू कपूर ने भी आला दर्जे का अभिनय किया है। अन्नू ने शराबी का किरदार बढ़िया निभाया है। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है जो की बेहतरीन है। इस फिल्म को नए विषयों के शौकीन लोगो को एक बार जरूर देखनी चाहिए।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: