ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: एक्शन थ्रिलर से भरपूर अलिटा के कारनामें देखकर आप मंत्र मुग्ध हो जाओगे

Hollywood Movie Review, movie review in hindi, alita battle angel movie review, alita battle angel movie review hindi, alita battle angel movie review in hindi, alita battle angel movie by james Cameron, james Cameron latest movie
Share it:

फिल्म रिव्यु: अलिटा - बैटल एंजेल
जेम्स कैमरॉन की फिल्म अलिटा बैटल एंजेल इस शुक्रवार तारीख 8 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में रोजा सालाजार, जेनिफर कोनोली जैसे कलाकार है। फिल्म के निर्देशक रॉबर्ट रोड्रिग्ज और जेम्स कैमरॉन है। फिल्म का प्रकार एक्शन थ्रिलर, साइंस फिक्शन और सुपर हीरो मूवी है। फिल्म जापान के मशहूर किरदार अलिटा पर से बनाई गई है। जेम्स कैमरॉन बहुत पहले इस फिल्म को बनाना चाहते थे पर पिछली फिल्मों में बिजी होने की वजह से वो उसे समय नही दे पाए थे। पर अब फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
फिल्म की मुख्य कहानी: फिल्म की मुख्य कहानी में एक डॉक्टर को एक साईबोर्ग मिलता है। डॉक्टर को लगता है कि इसके अंदर कही ना कही धड़कता हुआ दिल भी है और इमोशन भी है। डॉक्टर उसका पालन पोषण करता है। वह अपनी याददाश्त खो चुकी होती है। वह स्ट्रीट्स में घूमती है तो उसकी एक फ्रेंड बनता है। अलिटा को अपनी शक्तियों के बारे में पता नही होता है। उसका फ्रेंड गलती से अलिटा की शक्तियों को जगा देता है। अलिटा कि पास कई खतरनाक ताकतें होती है। अलिटा के पीछे कई दुश्मन पड़े होते है। अब अलिटा उनसे कैसे लड़ती है और क्या होता है वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: फिल्म अलिटा जापानी सुपर हीरो है। फिल्म को लेजेंडरी डायरेक्टर जेम्स कैमरॉन ने बनाया है। फिल्म साइंस फिक्शन पर बनी है और मशीन और इंसान के रिश्ते की बेमिसाल उदाहरण है। फिल्म में मशीन के साथ इंसान के इमोशन के बारे में बताया गया है।
फिल्म में शानदार इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म की हीरोइन का किरदार रोजा सालाजार ने बढ़िया निभाया है। फिल्म को 3डी में देखने का एक अलग ही मजा और रोमांच है। फिल्म दूसरी फिल्मो पर भारी पड़ सकती है।

loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: