ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

सारा अली खान के बाद ये स्टार किड बॉलीवुड में कर सकती है एंट्री, इस फिल्म से होगा डेब्यू

New star kid, bollywood heroine debue, new star kid after sara ali khan, ravi kishan daughter riva, riva is going to debut in Bollywood movie, sab kushal mangal heroine name
Share it:

बॉलीवुड में पिछले कुछ महीनों से स्टार किड्स का दबदबा रहा है। पिछले साल कई स्टार किड्स की बोलीवुड में एंट्री हो चुकी है। जिन जिन स्टार किड्स की बॉलीवुड ने एंट्री हुई है उसमे सबसे पहला नाम श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का नाम आता है। उन्होंने धड़क फिल्म से डेब्यू किया था। सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। अनन्या पांडे फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। ये सब स्टार किड्स सोशल मीडिया में एक्टिव रहने के साथ साथ फिल्मो में भी आ चुके है। अब ऐसा एक और सुपर स्टार जिसकी बेटी जल्दी ही फिल्मो में आने वाली है।
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार और बॉलीवुड में भी काम कर चुके रवि किशन की बेटी फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। रवि किशन की बेटी रीवा भी पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा के साथ नजर आएंगी। इस बात को जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर के दी थी। रवि किशन की बेटी रीवा और पद्मिनी का बेटा प्रियांक फिल्म में साथ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म का नाम सब कुशल मंगल होगा। करण कश्यप इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। नितिन मनमोहन की बेटी प्राची इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रही है। रीवा ने इस बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें जब इस बारे में कॉल आया तब वह अमेरिका में थी। उनके पापा के दोस्त मोईन खान ने उन्हें ये खुश खबरी दी थी। अब बॉलीवुड में दूसरे स्टार किड्स को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। रीवा बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: