टीवी की लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लोगो की मनपसंद सीरियल बन चुकी है। लोगो को कार्तिक और नायरा की मीठी, प्यारी लव स्टोरी और नोंक जोंक बेहद पसंद आ रही है। नायरा और कार्तिक की लाइफ में एक नया मोड़ आ गया है। दोनों अब पति पत्नी से आगे बढ़कर माता पिता भी बन गए है। पर उनके लाइफ में परेशानियां कम होने का नाम ही नही ले रही है।
नायरा के साथ साथ कीर्ति भी प्रेग्नेंट थी। डिलीवरी के वक्त कीर्ति कोमा में चली जाती है और नायरा का बेबी मर जाता है। कीर्ति के बेबी स्वस्थ होता है पर नायरा को बचाने के लिए कार्तिक बच्चे को नायरा को सौंप देता है जो की कीर्ति का बच्चा होता है। नक्श को इस बात के बारे में कुछ भी मालुम नही है। सब लोग बेबी के लिए खुश पर कीर्ति के लिए बहुत दुखी है।
सब मिलकर कार्तिक और नायरा के बेबी क्रिश के आने का जश्न मना रहे है। उसे पालने में जुलाने जा रहे है तभी कीर्ति की बॉडी में हलचल शुरू हो जाती है। वह क्रिश का नाम सुनकर थोड़ी हलचल करती है। नक्श ये देखकर चिल्लाता है कि कीर्ति को होश आया गए। सब दौड़ते हुए कीर्ति से मिलने जाते है पर कार्तिक के पांव लड़ खड़ाते है।
नायरा ये देखके पूछती है कि आखिर माजरा क्या है। कार्तिक कुछ नही बताता पर नायरा को शक हो जाता है। जब सब कीर्ति के सामने आते है तब कीर्ति बोलती है कि मेरा बच्चा। अब सबके सामने बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। आगे क्या होता है वह देखने के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है वह देखना चाहिए।

Post A Comment:
0 comments: