ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

द कपिल शर्मा शो में पहुंची टोटल धमाल की टीम, मस्ती और धमाल के साथ हुआ सबका मनोरंजन

The kapil sharma show, total dhamaal team in the kapil sharma show, ajay devgan total dhamaal,
Share it:

द कपिल शर्मा शो में इस सप्ताह 2 दिन टोटल धमाल की टीम ने भरपूर मस्ती की थी। शनिवार के दिन कपिल शर्मा को बोलती अजय देवगन ने कर दी थी। सब लोग चले गए फिर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने अपने रोमांटिक अंदाज में शो को आगे बढ़ाया। सबने भी उनके साथ खूब मस्ती की थी। शो के अंत में कपिल ने बोल दिया था कि दूसरे दिन थी टोटल धमाल की टीम बनी रहेगी। सबको मिलेगा मस्ती और मनोरंजन का डबल डोज़।
संडे के शो की शुरुआत भारती और चिनगारी के नोंक जोंक से हुई थी। दोनों एकदूसरे के घर के सामने कचरा फेंक रही थी। बच्चा ने आकर दोनों को एलग किया फिर बातें करने लगे। साथ में चंदू भी आ गया। फिर सबकी नजर एक बैग पर पड़ी। उसे खोल कर देखा तो उसमें घडी टिक टिक कर रही थी। ये देखकर भारती खुश हो गई और नाचने कूदने लगी। चंदू और बच्चा डर के मारे कांपने लगे थे। फिर कपिल शर्मा पुलिस बनकर आया और सबके साथ खूब मजाक मस्ती किया। फिर एक्ट भागते हुए खत्म हुआ।
कपिल ने फिर माधुरी, अनिल, अजय, रितेश और इंद्र कुमार को बुलाया और उन्हें बिठाया। बच्चा ने सबके साथ हंसी मजाक किया। बच्चा की कॉमेडी से सब खुश हो गए। सिध्धु ने कीकू शारदा की तारीफ़ में कसीदे पढ़ें। कीकू को द कपिल शर्मा शो का मोस्ट कंसिस्टेंट एक्टर बताया। फिर बच्चा जोक्स सुनाता हुआ चला गया। माधुरी और अनिल कपूर ने धक धक करने लगा पर खूबसूरत डांस किया था।
द कपिल शर्मा में फिर के भईल करोड़पति शो का आयोजन किया गया। शो में हॉट सीट पर अजय, माधुरी और रितेश बैठे थे। अनिल कपूर को बाहर जाना था तो वह निकल गए। एक्सपर्ट में सपना और राजेश अरोड़ा बैठे थे। और चेयर पर बच्चा बैठा था। राजेश अरोड़ा ने जो बच्चा की खिंचाई की वह देखने लायक था। इतना मजेदार एपिसोड था कि सब लोग हँसते हँसते लोटपोट हो गए थे। कपिल शर्मा का शो हर सप्ताह हिट हो रहा है। ऐसा रहेगा तो कुछ ही महीनों में कपिल शर्मा फिर से बेताज बादशाह बन जाएंगे।

loading...
Share it:

Entertainment

TV

Post A Comment:

0 comments: