ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: चार दोस्तों के बीच की मजेदार प्यार की कहानी है फिल्म हम चार

Bollywood movie review, bollywood movie review in hindi, hum chaar review in hindi, huk chaar review in hindi language
Share it:

फिल्म रिव्यु - हम चार - 2019
डायरेक्टर अभिषेक दीक्षित की फिल्म हम चार इस शुक्रवार तारीख 15 फरवरी 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में प्रित हरेन कमानी, सिमरन शर्मा, अंशुमान मल्होत्रा, तुषार पांडे, हिमांशु मल्होत्रा, विभा आनंद है। फिल्म का प्रकार रोमांस और ड्रामा है।
फिल्म की।मुख्य कहानी - फिल्म की मुख्य कहानी में सूरज बड़जात्या इस बार हटके कहानी लेकर आए है। चार दोस्त एक कॉलेज में साथ में पढ़ाई करते है। तीन लड़के मेडिकल कॉलेज में साथ में पढ़ते है। तीनो एकदूसरे के पक्के दोस्त है। उनकी जूनियर एक लड़की आती है। वह भी इनमें जुड़ जाती है और चारों पक्के दोस्त बन जाते है। आवाज उठाने वाली मंजरी पर तीनों दोस्तों का दिल आ जाता है। पर मंजरी किसे चाहती है? इस सवाल का जवाब फिल्म से मिलेगा। तीनो दोस्तों के बीच मन मुटाव हो जाता है। चारो दोस्तों को कॉलेज से बेदखल किया जाता है। चारो एकदूसरे से दूर हो जाते है। अब आगे उनके लाइफ में क्या क्या होता है वह देखने के लिए ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: सूरज बड़जात्या ने इस बार रोमांटिक लव स्टोरी को एलग तरीके से दिखाया है। लव ट्रायंगल के बदले लव स्क्वायर बनाया है। आम लव स्टोरी को एक एलग अंदाज में बनाया है। फिल्म पहले हाफ में अच्छी है पर दूसरा हाफ बोरिंग करता है। चारों दोस्तों को।मिलाने के लिए कहानी में ट्विस्ट जोड़ दिए जाते है। फिल्म में सबसे बढ़िया कुछ है तो वह है चारो की एक्टिंग। चारो कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से सबक ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
फिल्म के गाने उतने अच्छे नही है कि वह हिट हुए हो। फिल्म का पहला पार्ट ठीक है पर दूसरा हाफ बोरिंग और खिंचा गया है। अगर ये कुछ कमजोर कड़ियों को ठीक किया गया होता तो फिल्म देखने लायक बनती।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: