मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्म कैप्टन मार्वल को रिलीज होने में अब सिर्फ एक महीना ही बाकि है। कैप्टन मार्वल को लेकर दुनिया भर के चाहको में एक ख़ुशी का माहौल फैला हुआ है। जैसे जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है वैसे वैसे फैंस नयी नयी थ्योरी बना रहे है। फिल्म के ट्रेलर और क्लिप्स भी सोशल मीडिया में धूम मचा रहे है। ऐसे में कैप्टन मार्वल का किरदार निभा रही ब्री लार्सन भी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की थी।
ऑस्कर एवॉर्ड विनर ब्रि लार्सन ने अपने किरदार को निभाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत की थी। मार्वल यूनिवर्स की सबसे पॉवरफुल किरदार कैप्टन मार्वल को लेकर ब्री लार्सन बेहद ही उत्साहित है। उन्होंने शूटिंग के दौरान हुए अनुभव शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
ब्री लार्सन ने अपने शूटिंग के दौरान फ्लाइट ट्रेनिंग के बारे में बात की थी। ब्री ने बताया था कि उनका फ्लाइट ट्रेनिंग बड़ा खतरनाक रहा था। उनको बार बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कई बार उल्टियां भी की थी। साथ में रहे फ्लाइंग पायलट ने बताया था कि ऐसा सबके साथ होता है पर कोई बताता नही। सबको शर्म आती है।
ब्री ने आगे बताते हुए कहा कि जब उनको शूटिंग के लिए स्टूडियो में जब ऐसा माहौल खड़ा किया गया था तब उनको वही चुनोतियों का सामना करना पड़ा था। ब्री को ट्रेनिंग की सारी बातें याद आ गई। उसे याद कर के उनके तोते उड़ जाते थे। अब फिल्म रिलीज के वक्त ही हम सब देख पाएंगे की फिल्म कैसी बनी है।




Post A Comment:
0 comments: