ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

द कपिल शर्मा शो में नजर आई माधुरी दीक्षित, मस्ती और ज्ञान के साथ किया सबका मनोरंजन

Total dhamaal team in the kapil sharma show, the kapil sharma show, the kapil sharma show latest episodes, the kapil sharma show new stars
Share it:

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से टीवी का मशहूर शो बन चुका है। पहले से माना जाता था कि कपिल का समय खत्म हो गया पर जैसे-जैसे हर शनिवार रविवार शो में धमाल और मस्ती देखने मिलती है उसके चलते हुए एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो नंबर वन बन गया है। इस शनिवार के एपिसोड में टोटल धमाल की टीम नजर आई थी। अजय देवगन, रितेश देशमुख और डायरेक्टर इंद्र कुमार आए थे।
शो के शुरुआत में ही अजय देवगन का गर्मजोशी से कपिल ने स्वागत किया था। अजय भी कपिल के सवालों का उतनी ही दमदार तरीके से जवाब दे रहे थे। कपिल ने ऑडियंस को पूछा की कौन अजय की तरह दहाड़ सकते है तो कुछ लड़के आए और उन्होंने आता माजी सटकली पर शेर की दहाड़ निकली। सब हंसते हुए लोटपोट हो गए थे। एक लड़के ने बढ़िया आवाज निकली थी। उसे इनाम दिया गया था।
कपिल ने फिर अजय के साथ साथ रितेश देशमुख और इंद्र कुमार को भी बुलाया और उनका स्वागत किया। सुमोना ने भी स्टेज पर आकर सबके साथ हंसी मजाक किया। कपिल ने बहुत खिंचाई की। कुछ कमी रह गई थी तो भारती ने भी सुमोना को ढेर सारी बेइज्जती करी। इतनी हंसी आ रही थी जबको की सब लोटपोट हो गए थे। सुमोना के जाने के बाद भारती ने खूब मस्ती की फिर उनकी भी बिदाई हो गई। रितेश ने फिल्म के सेट पर की मजेदार बातें बताकर सबका भरपूर मनोरंजन किया था।
भारती के जाने के बाद कृष्णा अभिषेक ने धमाकेदार डांस के साथ एंट्री की। कृष्णा ने बेहतरीन एक्टिंग से लोगो का भरपूर मनोरंजन किया। सपना ने सबसे पैसे मांगे। अजय ने भी कह दिया की इस बार पैसे दे ही देता ह्। अजय ने पैसे से भरा हुआ बैग कृष्णा को दे दिया। कृष्णा ने बैग खोला तो सच में उसमें पैसे भरे हुए थे पर नकली थे। जिस पर फिल्म टोटल धमाल के कलाकार के फोटो थे। फिर सब लोग चाय पीने चले गए।
सबके जाने के बाद कपिल ने माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का स्वागत किया। माधुरी ब्लू ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही थी। माधुरी ने महान चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन के बारे में कुछ बातें बताई जो काबिले तारीफ़ थी। एम एफ हुसैन कितने सरल और सच्चे इंसान थे उसके बारे में माधुरी ने कई सारी बाते की थी। अनिल कपूर और माधुरी ने अपने किस्से सुनाए थे। माधुरी ने भी अपनी यादें ताजा की थी। फिर एक दो तीन सॉन्ग पर दर्शकों में से डांस करने के लिए कुछ बंदों को बुलाया था। सबने ऐसा डांस किया कि दर्शक हँसते हँसते लोटपोट हो गए। अच्छा डांस करने वाली मैडम को मोबाइल गिफ्ट किया गया था।

loading...
Share it:

Entertainment

TV

Post A Comment:

0 comments: