बॉलीवुड का नाम लिया जाता है तब सबसे पहले नाम खान का आता है। तीनो खान में सलमान खान सबके चहिते सुपर स्टार है। बच्चों से लेकर बूढों और लड़कियों से लेकर सब का पसंदीदा हीरो सलमान खान है। सलमान सुपर हिट मूवी के लिए तो चहिते है ही पर साथ में सोशल एक्टिविटी के लिए भी जाने जाते है। वह बीइंग ह्यूमन कर के एनजीओ चलाते है। सलमान फिल्म में काम भी करते है और फिल्म प्रोडक्शन भी करते है। अभी सलमान ने द कपिल शर्मा शो को अपने प्रोडक्शन हाउस के नीचे शुरू किया है।
सलमान खान ने अपने जीजाजी आयुष के लिए फिल्म लवयात्री बनाई थी। अब सलमान खान एक और नई फिल्म बनाई है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम नोटबुक है। नोटबुक नामकी फिल्म हॉलीवुड में भी रिलीज हो चुकी है जो सुपर हिट लव स्टोरी है। सलमान की फिल्म कितनी डिफरेंट है वह रिलीज के बाद ही पता चलेगा। नोटबुक फिल्म 29 मार्च 2019 को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है।
फिल्म नोटबुक में बतौर हीरो और हीरोइन प्रनुतन बहल और ज़हीर इक़बाल को लिया जाएगा। फिल्म की कहानी इंटरनेट पर थोड़ी सी उपलब्ध है। कबीर नाम का एक्स आर्मी अफसर कश्मीर में स्कूल में टीचर बनता है। ये स्कूल बेहद ही ख़राब स्थिति में है। वहां परिस्थितियां बदलती है। उसी दौरान हीरो को एक नोटबुक मिलती है जोकि पिछले ईयर की टीचर की थी। अब उससे क्या होता है वह देखने के लिए मूवी रिलीज होने तक इंतजार करना होगा।
सलमान की फिल्म नोटबुक का पोस्टर और ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चूका है। पोस्टर और ट्रेलर से फिल्म काफी अच्छी लगती है। कश्मीर की वादियो में लव स्टोरी का एक एलग ही मजा होता है। फिल्म में नए कलाकार है।




Post A Comment:
0 comments: