प्रियंका चोपड़ा और नीक जोनास की पिछले साल शादी हुई है। प्रियंका तो बॉलीवुड में मशहूर थी अब नीक भी मशहूर हो गए है। नीक पिछले काफी समय से इंडिया और अमेरिका में आते जाते रहते है। नीक एक मशहूर सिंगर होने के बावजूद एक्टर भी है। उन्होंने कई सारी हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया हुआ है। अब नीक की शादी का लगभग 2 महीने होने को आए है। नीक ने हाल ही में सोशल मीडिया में कॉमेंट की थी जो वायरल बन गई है। नीक ने एक मशहूर सुपर हीरो के किरदार को निभानी की ख्वाहिश जाहिर की है।
कॉमिक्स और सुपर हीरो के दुनिया की कंपनी डीसी कॉमिक्स के सबसे मशहूर और चर्चित सुपर हीरो बैटमैन की नेक्स्ट फिल्म द डार्क नाइट की सीक्वल आने वाली है। बैटमैन का किरदार निभाने वाले बैन अफ़्लैक ने अपना नाम हटा दिया है। अब डीसी नए सुपर हीरो के लिए किरदार खोजना शुरू कर दिया है। उसमें अब हॉलीवुड के स्टार्स का संपर्क किया जा रहा है। इसी के बीच नीक ने बैटमैन बनने की इच्छा जाहिर की है।
सोशल मीडिया पर भी दर्शक पूछ रहे है कि कौन ऐसा होगा जो बैटमैन बन सकते है। एक सोशल मीडिया यूज़र्स ने बैटमैन की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा की द डार्क नाइट के सीक्वल के लिए कौन बेहतर हो सकता है। तो नीक ने नीचे कमेंट करते हुआ लिखा की फर्स्ट नेम नीक और लास्ट नेम जोनास। इस कॉमेंट के चलते यूज़र्स में रोमांच बढ़ गया है। लोग कह रहे है कि नीक बनेंगे बैटमैन? अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि डीसी किसे बैटमैन के लिए पसंद करते है।




Post A Comment:
0 comments: