अजय देवगन अपनी धमाकेदार फिल्म टोटल धमाल लेकर आ रहे है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चूका है और सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। टोटल धमाल की टीम सोशल मीडिया और टीवी के जरिए प्रमोशन कर रहा है। फिल्म में अजय देवगन के साथ माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख जैसे बड़े बड़े स्टार्स है। लोग पहले से ही इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म एक्शन के साथ साथ कॉमेडी से भरपूर होगी।
फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। कुछ दिन पहले पुलवामा में CRPF के जवानों पर आतंकी हमले से चलते अजय देवगन ने कड़ा फैसला लिया है। अजय देवगन और टीम ने तय किया है कि फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नही किया जाएगा। अजय के साथ साथ बॉलीवुड में दूसरे स्टार्स भी पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन ले रहे है। अजय देवगन के इस फैसले को सोशल मीडिया में काफी सराहना मिली है।
टोटल धमाल के क्रू मेंबर्स ने ये फैसला किया है कि 44 शहीदों के परिवार को मदद की जाएगी। उनके लिए टीम ने 50 लाख रुपए दान करने की घोषणा की है। इसके चलते लोगो ने इस फैसले को बधाई दी थी। पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज भी नही किया जाएगा साथ में बॉलीवुड के स्टार्स पाकिस्तानी स्टार्स को नही ले रहे है या उन्हें निकाल रहे है।
टोटल धमाल अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म है। इस बार भी अजय देवगन स्टार्स की भरमार के साथ धमाल मचाने आ रहे है। अजय देवगन की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप पर शहीदों के परिवार के लिए बड़ा काम करने के बदले वो हिट हो चुके है। पाकिस्तान में फिल्म रिलीज ना करने से लोगो के दिलों में उनके प्रति सम्मान ओर बढ़ गया है।




Post A Comment:
0 comments: