ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

द कपिल शर्मा शो में नजर आए रणवीर-आलिया, मस्ती भरे अंदाज से लोगो का जीत लिया दिल

The kapil sharma show, ranveer and alia came on kapil sharma show,
Share it:

द कपिल शर्मा शो में इस शनिवार गली बॉय आए थे। मतलब की रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शो में नजर आए थे। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर बने है। आलिया भट्ट को मेडिकल की स्टूडेंट दिखाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह रैपर डिवाइन की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है। जो भी हो पर रणवीर की एकदम धमाकेदार एक्टिंग से सबको बड़ा मजा आने वाला है।
रणवीर ने आते ही रैप कर के लोगो का दिल जीत लिया तंग। साथ में आलिया भट्ट बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही थी। भारती सिंह ने रणवीर और आलिया के साथ बड़ी मस्ती की। उसने खूब पंजाबी स्टाइल में डांस और गाना गा के सबका भरपूर मनोरंजन किया था। इस सप्ताह कृष्णा अभिषेक नजर नही आए थे। भारती ने रणवीर को बच्चे को लेकर भी खूब खिंचाई की थी। सब हँसते हुए लोट पॉट हो गए थे।
भारती के जाने के बाद आए बच्चा यादव। बच्चा ने धमाकेदार डांस के साथ एंट्री की थी। उन्होंने मजेदार रैप कर के भी सुनाया था। बच्चा अपने बेहतरीन चुटकुलों के लिए मशहूर है तो उसने आलिया और रणवीर को चुटकुलों से अचंबित कर दिया था। जवाब से आलिया ने भी एक धांसू चुटकुला सुना के बच्चा की बोलती बंद कर दी थी।
ऑडियंस में से दो लोगो ने सबका मनोरंजन किया था। सरदारजी ने रणवीर के सोंग्स पर डांस किया था। उनको एक मोबाइल गिफ्ट किया था। वही र्क दूसरे लड़के ने शानदार रैप किया था और तरह तरह की आवाजें निकाली थी। रणवीर के साथ आलिया भी इम्प्रेस हो गई थी। उसे इनाम में पलसर नीऑन बाइक गिफ्ट किया गया था।

loading...
Share it:

Entertainment

TV

Post A Comment:

0 comments: