ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: ऑनलाइन प्यार की शरारत भरी कहानी है फिल्म फेसबुक वाला प्यार

Bollywood movie review, bollywood movie review in hindi, facebook wala pyar review, facebook wala pyar in hindi, review in hindi, facebook wala pyar movie story
Share it:

फिल्म रिव्यु - फेसबुक वाला प्यार - 2019
फिल्म निर्देशक नारायण साहू की फिल्म फेसबुक वाला प्यार इस शुक्रवार तारीख 15 फरवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में राहुल बग्गा और राजेश शर्मा है। फिल्म के निर्देशक नारायण साहू है। फिल्म का प्रकार ड्रामा और रोमांस है। फिल्म ऑनलाइन डेटिंग पर बनी हुई है। फिल्म में ऑनलाइन डेटिंग से क्या फायदा क्या नुकसान उस बारे में पता चलता है। फिल्म की रेटिंग एकदम कमजोर है।
फिल्म की कहानी - फिल्म फेसबुक वाला प्यार की मुख्य कहानी में दर्शक आसानी से तय कर सकते है कि फिल्म में क्या होगा। फिल्म में राहुल की फैमिली ओल्ड ट्रेडिशन के मुताबिक शादी करने में विश्वास रखती है। वह राहुल की शादी भी वैसे ही कराना चाहते है। राहुल को अपनी मर्जी से शादी करनी है। राहुल फेसबुक के जरिए ऑनलाइन लड़की से मिलता है। उनकी चैटिंग शुरू हो जाती है। दोनों एकदूसरे से प्यार करने लगते है और शादी करना चाहते है। अब आगे क्या होगा वह देखने के लिए फिल्म देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: - फिल्म फेसबुक वाला प्यार सिंपल कहानी पर से बनी हुई है। फिल्म की ये कहानी कई सालों से लोग अपने आसपास सुनते आ रहे है कि ऑनलाइन डेटिंग, चैटिंग और प्यार, शादी वगैरा। फिल्म के टाइटल से ही फिल्म के बारे में पता चल जाता है। फिल्म को ड्रामैटिक टच देने का प्रयास किया गया है पर उतनी सफलता नही मिली है। फिल्म को निर्देशक हटके बनाना चाहते थे पर वही घिसी पिटी स्टोरी से फिल्म कमजोर बन गई है। फिल्म की कहानी कमजोर भी है साथ में पहले से उसके बारे में सोच सकते है।
फिल्म में कलाकारों ने बढ़िया एक्टिंग की है। फिल्म का म्यूजिक भी ठीक ठाक है पर फिल्म बेहद कमजोर और इंटेरेस्टिंग नही है। इस वैलेंटाइन वीक पर शायद ही कोई ऐसा होगा जो ऐसी फिल्म देखना चाहता होगा। फिल्म की रेटिंग भी इतनी कम है कि लोग उसको देखने के बाद फिल्म के बारे में जानना भी नही चाहेंगे।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: