द कपिल शर्मा शो के रविवार के एपिसोड में सोनचिड़िया की टीम नजर आई थी। सोनचिड़िया फिल्म चंबल के डकैतों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार में मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, जैसे कलाकार है। कपिल के इस एपिसोड में नवजोत सिंह सिध्धु नही थे। विवादास्पद टिप्पणी के कारण उन्हें शो से निकाला गया है ऐसी बात मीडिया में उठी थी। उन्ही जगह अर्चना पूरणसिंह को लिया गया है।
कपिल ने शो की शरुआत खुद की एक्टिंग और कॉमेडी से की। कपिल ने मार्केटिंग करने वाले बंदों के बारे में बताया। उनकी भरपूर कॉमेडी की। कपिल ने विज्ञापनों के बारे में भी जमकर बताया। ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करते है उसका एक छोटा डेमो देकर सबको हंसते हुए लोटपोट कर दिया था। ऑडियंस ने भी अपने विचार रखे थे।
कपिल ने फिर सोनचिड़िया की टीम को बुलाया था। सुशांत सिंह, भूमि, मनोज , आशुतोष का स्वागत किया और भूमि के साथ टॉयलेट फिल्म को लेकर काफी मस्ती और शरारत भी की थी। भूमि ने भी अपने विचार बताते हुए बताया कि उन्होंने भी एक बार खुले में शौच कर के उस चीज का एक्सपीरियंस किया था। वो काफी शर्मजनक था। कपिल ने सबको सोफे पर बिराजमान करवाया।
टीम के साथ बाते हो रही थी तभी सुमोना आई जिसे डकैतों से बड़ा लगाव था। कपिल ने सुमोना की खूब खिंचाई की। सुमोना को डकैत बनने का शौक था तो उन्हें बंदूक और गोली देकर डकैत बना दिया था। कपिल ने तो सुमोना की खिंचाई की साथ में आए कृष्णा यानी सपना ने भी भूरी डाकू की खूब खिंचाई की। सुमोना के जाने के बाद कृष्णा ने सब कलाकारों से काफी मस्ती की। पहले तो उसने आशुतोष राणा का स्वागत किया और उनकी पूजा की। कारण बताया की वह उनकी कुलदेवी है। आशुतोष ने फिल्म संघर्ष में जो किरदार निभाया था उसकी बात कर रही थी सपना। सपना के जाने के बाद कपिल ने के भईल करोड़पति का सेट लगाया।
के भईल करोड़पति के सेट पर हॉट सीट पर सुशांत, मनोज, भूमि और आशुतोष बैठे थे। जज की सीट पर बच्चा यादव बिराजमान थे और एक्सपर्ट्स में सपना और राजेश अरोड़ा बिराजमान थे। राजेश अरोड़ा की बक बक ने सबको खूब हंसाया था। राजेश के भईल करोड़पति को आगे बढ़ने ही नही दे रहा था। फालतू के सवाल जवाब कर के सबका मनोरंजन कर रहा था। छींक खाने के सवाल पर कृष्णा की माथे की विग निकल गई थी जिससे सबकी हंसी छूट गई थी। फिर बच्चा और सपना लड़ते लड़ते निकल गए और कपिल ने सबके साथ सेल्फी लेकर एपिसोड खत्म किया।




Post A Comment:
0 comments: