डायरेक्टर शेली चोपड़ा धर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा इस शुक्रवार यानी 1 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा है। फिल्म के मुख्य किरदार में अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव है। फिल्म में सोनम और अनिल पिता पुत्री के रूप में दिखने वाले है। फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंधों पर आधारित है। ऐसे संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाना काबिले तारीफ़ बात है। फिल्म का प्रकार ड्रामा है।
फिल्म की मुख्य कहानी: फिल्म की मुख्य कहानी में सोनम कपूर ने स्वीटी का किरदार निभाया है। अनिल कपूर फिल्म में सोनम के पिता का किरदार निभाया है। स्वीटी बड़ी हो गई है तो उसकी शादी के लिए लड़का खोजने में सब लग जाते है। राजकुमार राव ने साहिल मिर्जा नामके लेखक का किरदार निभाया है। वह सोनम की लाइफ में आते है। वह सोनम से घुलने मिलने लगते है। उनको सोनम से प्यार हो जाता है। पर सोनम किसी और से प्यार करती है। सोनम तय करती है कि वह अपना वह राज किसी और को नही बताएगी। राजकुमार वह राज जानता है। सोनम लड़के या लड़की से प्यार करती है वह जानने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए। आगे फिर क्या होता है वह फिल्म देखने के बाद ही समज में आएगा।
फिल्म रिव्यु: फिल्म में समलैंगिक संबंधों पर बात की गई है वह सर्वाधिक ध्यानाकर्षक बात है। अनिल कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर शानदार एक्टिंग करते हुए नजर आए है। सोनम कपूर वैसी ही चुलबुली नजर आती है। जूही चावला काफी लंबे समय बाद फिल्म में नजर आई है। उनकी एक्टिंग भी लाजवाब है। राजकुमार राव ने भी शानदार एक्टिंग की है। फिल्म के डायरेक्टर और निर्माता ने इस विषय की शानदार तरीके से दिखाने का प्रयास किया है। इंडियन सोसाइटी में ऐसे रिश्तों की जगह नही होती और अरमानों के साथ क्या होता है वह दिखाया गया है। फिल्म ओवर ऑल अच्छी बनी है एक बार देख सकते है।




Post A Comment:
0 comments: