भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2019 की शुरुआत टेस्ट के नंबर 1 बल्लेबाज के तौर पर की है। उन्होंने पिछले साल 2018 में कई रिकॉर्ड बनाए है और तोड़े है। आगे भी विराट के पास कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने और बराबरी करने का मौका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है। 4 टेस्ट की इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। सीरीज का लास्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। अगर कोहली इस टेस्ट को जीत लेते है या सीरीज जीतने में सफलता हांसिल होती है तो वह धोनी के टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। इस टेस्ट के बाद भारत वर्ल्ड कप तक कोई भी मैच नही खेलेंगे। उसके बाद एक भी मैच जीतते है तो विराट कोहली देश के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बन सकते है कोहली
1. धोनी ने 60 टेस्ट में टीम की कप्तानी की है जिसमे से टीम को 27 मैच में जीत हांसिल हुई है। विराट कोहली ने 45 टेस्ट में कप्तानी की है और 26 मैच में जीत दर्ज की है। सिडनी टेस्ट में जीत हांसिल करते ही वह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे।
2. कोहली अगर सिडनी टेस्ट जीत लेते है या ड्रॉ कराने में सफल होते है तो वह ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बन जायेंगे। भारत 1947 से ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट सीरीज खेली है पर एक भी सीरीज जीत नही पाया है।
3. कोहली ने विदेश में टेस्ट जीत के।मामले में धोनी और द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। अगर वह सिडनी टेस्ट में जीत जाते है तो वह सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ देंगे। गांगुली ने विदेश में 28 टेस्ट में से 11 टेस्ट में जीत दर्ज की है।
4. धोनी ने विदेश के 30 मैच में से 6 मैच में ही जीत दर्ज की है। द्रविड़ ने 17 मैच में से 5 मैच जीते है। विराट कोहली ने विदेश में 24 टेस्ट में से 11 टेस्ट जीत चुके है।
5. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाते है तो वह 26 वे शतक के साथ साथ सचिन के 7 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। सचिन ने 20 टेस्ट में यह किया है जबकि विराट ने 11 टेस्ट में ही उनकी बराबरी की है।




Post A Comment:
0 comments: