ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: दुश्मनों के घर में घुसकर बदला लेने की कहानी है फिल्म उरी, जानें

Bollywood movie review, bollywood movie review uri, uri movie review hindi, uri review in hindi, uri cast, uri story, बॉलीवुड मूवी रिव्यु, उरी मूवी रिव्यु, उरी रिव्यु हिंदी,
Share it:

फिल्म रिव्यु: उरी
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म उरी इस शुक्रवार तारीख 11 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में विकी कौशल, मोहित रैना, परेश रावल और यामी गौतम है। फिल्म इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक के ऑपरेशन पर आधारित है। फिल्म देशभक्ति के दर्शको को ज्यादा पसंद आएगी। फिल्म का प्रकार ड्रामा है।
फिल्म की कहानी: फिल्म उरी की मुख्य कहानी में सेना की बहुत चर्चित सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। आम जनता को तो यह सीक्रेट मिशन के बारे जरा भी जानकारी नही होती। फिल्म की कहानी शुरू होती है मणिपुर के उग्रवादी हमले से। फिल्म में प्रमुख कहानी है मेजर विहान सिंह शेरगिल की। विहान अपनी बीमार माँ के साथ दिल्ली हे रहना चाहता है। उनको जल्दी रिटायरमेंट भी लेनी है। सेना उनके लिए दिल्ली में जॉब की सुविधा कर देती है। सोल्जर को डेस्क की जॉब उतनी रास नही आती है। दुश्मनों से बदला लेने का जूनून सवार है। आख़िरकार उनको सेना सर्जिकल स्ट्राइक के लिए चुनती है। अब आगे क्या होता है वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
मूवी रिव्यु: पिछली देशभक्ति की सुपर हिट फिल्में आ चुकी है। इस बार चर्चित सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित ये फिल्म लोगो ने काफी पसंद की है। पिछली फिल्मों में सोल्जर को लोहे जैसा फौलादी और डॉयलॉग से भरपूर दिखाया गया था। इस बार डायरेक्टर ने यह ध्यान रखा है कि एक्शन के जरिए सबकुछ बताया जाए। फिल्म में सबसे दमदार कुछ है तो वह है विकी कौशल का किरदार। विकी ने मेजर विहान बनने के लिए वझन बढ़ाया था और दाढ़ी मूंछ भी बनाई थी। फिल्म में कमजोर नजर आती है यामी गौतम। यामी का किरदार ऐसा लगता है कि क्यों रखा गया है। परेश रावल का किरदार भी दर्शको का ध्यान खींचता है। मितेश मीरचंदानी ने फोटोग्राफी में बेहद कमाल किया है। फिल्म के लड़ाई के कम रोशनी वाले सीन भी बेहद खूबसूरती से लिए है। इस तरह की वॉर की फिल्मो में म्यूजिक का कुछ काम नही है पर शाश्वत सचदेव ने इस बात का ख्याल रखा है और बढ़िया बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: