ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

गली बॉय का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिल चुरा लेगा रणवीर-आलिया का अनूठा अंदाज

Gully boy trailer released, bollywood movie trailer, ranvir sinh and alia bhatt incoming movie, alia bhatt upcoming movies, ranvir sinh upcoming movies, ranvir is rapper in gully boy, बॉलीवुड मूवी गली बॉय, गली बॉय का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर बने है रैपर, आलिया की नई फिल्म, रणवीर की नई फिल्म,
Share it:

हीरो, विलन, क्रिमिनल, पुलिस और अब रैपर बनके रणवीर सिंह ने सबको चोंका दिया है। रणवीर सिंह की अगली फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी है। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में रैपर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी में रणवीर गली का एक आम लड़का है। जिसका ख्वाब है बड़ा रैपर बनने का। वह एक स्ट्रीट रैपर है। वह आगे जाके एक स्टार रैपर बनता है।
ट्रेलर में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री देखने मिलती है। दोनों के बीच एक स्वीट किसिंग सीन भी है। आलिया बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। साथ में रणवीर भी अनूठे अंदाज में नजर आते है। ट्रेलर में रणवीर रैप करते हुए नजर आते है। ट्रेलर के लॉन्च से पहले रणवीर ने गाड़ी में रैप किया था उसका वीडियो भी अपलोड किया था जिसे लोगो ने काफी पसंद किया था। फिल्म के टीज़र और ट्रेलर सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हो गए है। लोगो को ये ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है।
रणवीर और आलिया की इस साल की यह पहली फिल्म है। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। आलिया और रणवीर पहली बार एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया हुआ है।
गली बॉय फिल्म की कहानी मुंबई के रैपर डिवाइन और नाज़ी से प्रेरित कहानी है। रणवीर मुंबई के आम गली रैपर बॉय है। उनका सपना ऊंचा है। आलिया मुस्लिम लड़की है। कल्कि ऊँचे घराने की बिंदास लड़की दिखाई गई है। तीनो के बीच में शायद लव ट्रायंगल हो सकता है। फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: