ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: ट्रांसफॉर्मर सीरीज के सबसे दमदार एक्शन थ्रिलर फिल्म है बम्बलबी

Hollywood Movie Review, Hollywood movie review bumblebee, bumblebee review in hindi, bumblebee movie review in hindi, john cena movie list, john cena latest movie, transformers new movie, john cena in transformers series,
Share it:

मूवी रिव्यु: बम्बलबी - 2019
निर्देशक ट्रेविस नाईट की फिल्म बम्बलबी इस शुक्रवार तारीख 4 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म ट्रांसफार्मर्स फिल्म सीरीज की फीम है। फिल्म के मुख्य किरदार में हैनी स्टीनफेल्ड, जॉन सीना, जे लेंडेबोर्ग जूनियर, जॉन ऑर्टिज, जैसन ड्रकर और पामेला अडलोन जैसे कलाकार है। फिल्म 2डी के साथ साथ 3डी में भी रिलीज हुई है। फिल्म इंग्लिश वर्शन के साथ साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। इस बार फिल्म की कहानी जरा हटके है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म पूरी सीरीज में सबसे बेस्ट फिल्म है।
फिल्म की कहानी: फिल्म की मुख्य कहानी में ट्रांसफार्मर्स सीरीज के पहले की कहानी है। यानि इसे फिल्म सीरीज की शुरुआती कहानी भी कह सकते है। फिल्म 1982 के समय में ले जाती है। साइबरट्रॉन पर जंग छिड़ी हुई है। ऑटोबोट्स हार का सामना कर रहे है। उनका मुखिया यानी ऑप्टिमस प्राइम उनके एक होनहार ऑटोबोट बी127 को एर्थ पर भेज देता है ताकि वह उनके लिए भविष्य की जमीन तैयार कर सके। बी127 जैसे ही धरती पर आता है उसे एजेंट बर्न्स के सोल्जर का सामना करना पड़ता है। ये एजेंट बर्न्स यानी जॉन सीना है। बी127 पर एक और खतरनाक हमला होता है और वह अपनी याददाश्त खो बैठता है। वह एक बीटल कार का रूप लेकर बैठ जाता है। एक टीनेजर लड़की जिसका कोई नही है वह अपने बर्थडे के दिन गाड़ी लेना चाहती है। उसे बीटल कार पसंद आ जाती है। घर ले जाकर वह अपनी गाड़ी ठीक करना शुरू करती है और फिर बी127 अपने असली रूप में आ जाता है। फिर आगे क्या होता है वह देखने के लिए एक्शन थ्रिलर से भरपूर सुपर हिट फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: डायरेक्टर ट्रेविस नाईट ने इस फिल्म को पिछली फिल्मों की तुलना में जरा हटके बनाया है। पिछली फिल्मे माइकल बे ने निर्देशन किया था। इस बार ट्रेविस अपनी कलाकारी दिखा रहे है। उन्होंने फिल्म में खतरनाक एक्शन के साथ साथ मशीन और इंसान के प्यार को बखूबी परदे पर उतारा है। मशीन और हीरोइन के बीच से इमोशनल बांड बना है उसे देखकर सब गदगद हो जाते है। फिल्म में मारधाड़ वाले दृश्यों के साथ साथ इंसानी जज्बे भी उतने भावुक है। इस फिल्म को देखने के लिए दिमाग लेकर जाना चाहिए। कुछ सीन इतने शानदार है कि उसे देखते रहने की इच्छा होती है। हीरोइन का किरदार हैनी स्टीनफेल्ड ने बेहतरीन निभाया है। जॉन सीना को फिल्म में देखकर भारतीय दर्शक बेहद खुश हो जाएंगे।

loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: