निर्देशक अभिजीत देवनाथ की फिल्म सॉल्ट ब्रिज इस शुक्रवार तारीख 4 दिसम्बर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में राजीव खंडेलवाल, चेल्सी प्रेस्टन केरफोर्ड और उषा जाधव है। फिल्म बॉलीवुड की है पर पूरी फिल्म विदेश की कहानी पर आधारित है।
फिल्म की कहानी: फिल्म की मुख्य कहानी में बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मो के।जैसे मसाला नही है। फिल्म का बैकग्राउंड ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे कस्बे सॉल्ट ब्रिज में है। राजीव अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया में काम की तलाश में आता है। वह सॉल्ट ब्रिज में ठहरता है। वहा उसकी मुलाकात चेल्सी से होती है जिसकी शादी किसी भारतीय से हुई है। राजीव और चेल्सी की दोस्ती हो जाती है। दोनों की नजदीकियां बढ़ जाती है। चेल्सी के परिवार वालो को यह रिश्ता मंजूर नही है। चेल्सी के परिवार वाले राजीव की पिटाई करते है। ये सब तमाशा देखकर चेल्सी राजीव से मुह मोड़ लेती है। राजीव भी इससे दुखी होकर अपने परिवार के साथ सिडनी चला जाता है। कुछ वक्त बाद चेल्सी को राजीव का ब्लॉग पढ़ने में आता है। उसे पता चलता है कि क्यों राजीव उसे बेइंतहा मोहब्बत करता था। आगे क्या होता है वह देखने के लिए ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: फिल्म सॉल्ट ब्रिज आम बॉलीवुड की फिल्मो की तरह नही है। इसमें मसाला कम पर ड्रामा है। ड्रामा एक एलग तरह का है। फिल्म में हंसी भरपूर है। फिल्म में हिंदी के साथ साथ बांग्ला और इंग्लिश का भी इस्तेमाल हुआ है। राजीव और चेल्सी की बातें बेहद हंसी से भरपूर होती है। राजीव ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। दूसरे कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है। भारतीय दर्शक ज्यादातर रोमांटिक और मसाला फिल्मो के दीवाने होते है पर ऐसी फिल्म उन्हें पसंद आएगी वह कहना मुश्किल है।




Post A Comment:
0 comments: