ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

IND-AUS: अचानक BCCI ने किया भारतीय वनडे टीम में बड़ा बदलाव,इस धुरंधर को भारत से आया बुलावा

India versus Australia cricket match, ind vs aus, ind vs aus odi series, india vs australia records, bcci sent this player for odi, indian odi match squad, india team prediction
Share it:
ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराने के बाद भारत की निगाहें अब 12 जनवरी से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की श्रंखला पर होगी। इन तीन वनडे मैचों का आयोजन 12 से 18 जनवरी तक होगा।



ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 12 जनवरी को होने वाला पहला वनडे मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 से सोनी सिक्स और सोनी टेन3 पर किया जाएगा।



गैरतलब है कि बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था।

जसप्रीत बुमराह की जगह इस धुरंधर को मिला मौका

टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जसप्रीत बुमराह लगातार वनडे, टी-20 और टेस्ट मैच खेलते आ रहे हैं। इस साल विश्व कप भी हो रहा है जिसको मद्देनजर रखते हुए बुमराह को आराम दिया जा रहा है।



जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है। वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बुमराह की जगह सिद्धार्थ कौल लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया केखिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम



रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहमम्द शमी।
loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: