बॉलीवुड में पिछला साल काफी उतार चढ़ाव वाला रहा था। कई फिल्मे सुपर हिट हुई थी तो कई बड़े स्टार्स की बिग बजट फिल्मे सुपर फ्लॉप हुई थी। पिछले साल के अंत में रिलीज हुई फिल्मे और साल 2019 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्मे सुपर हिट साबित हुई थी। इन फिल्मों में सिंम्बा, केदारनाथ, उरी, मणिकर्णिका जैसी फिल्मों ने दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया था। अब अगले महीने यानी फरवरी में 4 फिल्मे रिलीज होने जा रही है जिसका जबको बेसब्री से इंतजार रहेगा।
ये 4 फिल्मे होने जा रही है रिलीज
1. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा - अनिल कपूर और जूही चावला इस फिल्म में साथ में नजर आएंगे। फिल्म में सोनम कपूर के साथ राजकुमार राव है। ये फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी।
2. सोन चिड़िया - सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडणेकर और मनोज बाजपाई अभिनीत ये फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होगी। चंबल के डकैतों की कहानी पर आधारित होगी यह फिल्म। ये सब डकैत की भूमिका में नजर आएंगे।
3. गली बॉय - रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे बेहद पसंद किया जा रहा है। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। पिछली सुपर हिट फिल्में देने के कारण इस फिल्म का भी सुपर हिट होने का चांस है।
4. टोटल धमाल - अनिल कपूर की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कि बाद टोटल धमाल फिल्म रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और अजय देवगन भी नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





Post A Comment:
0 comments: