ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

टॉम क्रूज नजर आएंगे इस फिल्म में, बैक टू बैक लेकर आएँगे 7वां और 8वां सीक्वल

Tom cruise, mission impossible series, Hollywood superhit movie series, tom cruise in mission impossible movie, mission impossible 7 and 8 release date, mission impossible upcoming movies, mission impossible upcoming movies release date
Share it:

हॉलीवुड के मशहूर लेजेंडरी अभिनेता टॉम क्रूज के दीवाने पूरी दुनिया में मौजूद है। टॉम क्रूज ने अपने खतरनाक स्टंट से लोगो में अपनी दीवानगी खड़ी की है। टॉम ने बेहतरीन फिल्मो के साथ साथ बेहतरीन अभिनय कर के ना सिर्फ दर्शको का पर क्रिटिक्स के भी उतने ही सम्मानीय कलाकार बन चुके है। पिछले साल टॉम की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल फॉल आउट रिलीज हुई थी। ये मिशन इम्पॉसिबल फिल्म सीरीज की छठी फिल्म थी। इस फिल्म को भारतीय दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
टॉम क्रूज मिशन इम्पॉसिबल सीरीज में स्टंट खुद ही करते है। इस फिल्म सीरीज की 6 फिल्मे आ चुकी है। अब फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने यह ऐलान किया है कि इस सीरीज की अगली फिल्म 7 और 8 साथ में बनेंगी। इस फिल्म में हीरो टॉम क्रूज ही होंगे। फिल्मो की शूटिंग एक साथ शुरू होगी। फिल्म का 7वां पार्ट 2021 में और 8वां पार्ट 2022 में आ सकता है। फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है।
मिशन इम्पॉसिबल फॉल आउट ने भारत में अच्छी खासी कमाई की थी। फिल्म के ज्यादातर स्टंट टॉम क्रूज ने खुद ही किये थे। मिशन इम्पॉसिबल फिल्म में टॉम एक खुफिया विभाग IMF के एजेंट इथन हंट बने है। जो आए खतरे का सामना अपनी काबिल टीम के साथ करते है। फिल्म में दिलधड़क और हैरत अंगेज एक्शन सीन होते है। फिल्म में टेक्नोलॉजी और एक्शन थ्रिलर सीन की वजह से लोग उसे बेहद पसंद करते है।

loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Post A Comment:

0 comments: