ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

खुशखबरी: भारत में ही होगा IPL 2019, तारीखों का हुआ ऐलान

Ipl 2019, ipl 2019 cricket, ipl, ipl will be played in india
Share it:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। यह टूर्नामेंट दुनिया का सबसे पॉपुलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट माना जाता है। हालांकि भारतीय क्रिकेट लीग होने के बावजूद भी इसका आयोजन दो बार विदेश में किया जा चुका है। विदेश में करने का कारण भारत में होने वाले आम चुनाव है। इस बार भी बीसीसीआई के सामने यही समस्या फिर आन पड़ी थी क्योंकि भारत में इस बार आम चुनाव होने हैं।



आम चुनाव के चलते आईपीएल दो बार विदेश में आयोजित हो चुका है। साल 2009 में यह दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था और साल 2014 में कुछ मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हूए थे।



इस बार भारत में आम चुनाव होने के बावजूद भी (आईपीएल 2019) भारत में ही खेला जाएगा। आईपीएल 2019 की शुरुआत 29 मार्च से होगी और इसका समापन 19 मई को होगा।



आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की बोली 18-19 दिसंबर को जयपुर में हुई थी, जिसमें सभी 8 टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। सभी टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाई थी। इस नीलामी में सबसे महंगे वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनादकट रहे थे। वरुण को किंग्स इलेवन पंजाब और उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने (8.40 करोड़) रुपए में खरीदा था। इस बार का आईपीएल बड़ा ही मजेदार होगा। दर्शकों को आईपीएल के बाद चुनाव का घमासान भी देखने का मौका मिलेगा।
loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: