भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वन डे सीरीज रोमांचक मोड़ में चल रही है। भारत ने पहला वन डे बेहद बुरी तरह हारा था। रोहित शर्मा ने विस्फोटक 133 रन बनाए थे फिर भी भारत की हार हुई थी। दूसरा वन डे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब थी। ऑस्ट्रेलिया एक समय पर ऐसा लग रहा था कि 225 आसपास रन बना पाएगा। पर शॉन मार्श की 131 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 298 रन बनाए । भारत के गेंदबाजों में भुवेनश्वर कुमार ने 4 विकेट लिए। शमी ने 3 विकेट लिए।
टीम इंडिया को ये मैच किसी भी हाल में जीतना था। मैच जीतने से भारत सीरीज में टिका रह सकता है। भारत की शुरुआत शानदार रही थी। रोहित ने 43 रन बनाए। धवन ने 32 रन बनाए। कोहकी ने शानदार शतक मारते हुए 104 रन बनाए। रायुडू ने 24 रन बनाए। धोनी और कार्तिक ने शानदार बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। धोनी ने 55 रन बनाए। कार्तिक ने 25 रन बनाए।
टूटे ये 5 रिकॉर्ड
1. विराट कोहली के 103 रन बनाते है वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 11 वे प्लेयर बन गए है। उन्होंने धोनी और दिलशान को पीछे छोड़ दिया है।
2. विराट ने शतक बनाते ही तीनो फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले तीसरे प्लेयर बन गए है। उन्होंने दिलशान के 63 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 64 शतक बनाए।
3. विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा वन डे शतक बनाने के मामले में वह सचिन के बाद दूसरे नंबर पर आ गए है।
4. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बतौर कप्तान शतक जमाने वाले पहले कप्तान विराट बन गए है।
5. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर तीनों फॉर्मेट में जीतने वाले विराट चौथे कप्तान बन गए है।




Post A Comment:
0 comments: