ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

करण जौहर ने शेयर किया फिल्म ड्राइव का टीज़र, इस तारीख को फिल्म होगी रिलीज

Karan johar new movie, bollywood upcoming movies 2019, karan johar upcoming movies, karan johar movie drive release date, karan johar shared teaser of drive, drive star cast, sushant sinh rajput and jeklin fernandise stars in drive,
Share it:

मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ड्राइव का टीज़र सोशल मीडिया में शेयर किया है। करण की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य किरदार में नजर आएंगे। करण जौहर अपूर्वा महेता के साथ इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तहत बना रहे है। फिल्म इस साल 2019 में 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के लेखक व डायरेक्टर तरुण मनसुखानी है।
करण जौहर ने फिल्म ड्राइव के टीज़र सोशल मीडिया ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने साथ में कैप्शन लिखते हुए कहा था कि अपने रैंक पर तैयार हो जाओ, 28 जून को सिनेमाघरों में ड्राइव करेंगे। इसका मतलब यही हुआ की फिल्म 28 जून को रिलीज होगी। पहले ये फिल्म साल 2018 में 7 सितम्बर को रिलीज होने वाली थी। पर किसी वजह से इसकी रिलीज रोक दी गई थी। अब ये फिल्म नई रिलीज डेट के साथ रिलीज़ होगी।
फिल्म के मुख्य हीरो और हीरोइन सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस है। जैकलीन ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की थी। साथ में बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी और सपना पब्बी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
साल 2018 करण जौहर के लिए काफी सफल रहा था। करण और रोहित की फिल्म सिंम्बा सुपर हिट साबित हुई है। सिंम्बा में मुख्य किरदार में रणवीर सिंह, सारा अली खान और सोनू सूद थे। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। सिंम्बा 28 दिसम्बर को रिलीज हुई थी।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: