ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: एजुकेशन सिस्टम में छिपी चीटिंग को उजागर करती है फिल्म व्हाई चीट इंडिया

Bollywood movie review, bollywood heroine, bollywood movie review why cheat india 2019, movie review in hindi, why cheat india review in hindi, why cheta india review hindi, why cheat india story, बॉलीवुड मूवी रिव्यु, व्हाई चीट इंडिया रिव्यु हिंदी, वाय चीट इंडिया फिल्म रिव्यु हिंदी में
Share it:



फिल्म रिव्यु: व्हाई चीट इंडिया - 2019
डायरेक्टर सौमिक सेन की फिल्म व्हाई चीट इंडिया इस शुक्रवार तारीख 18 जनवरी 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में इमरान हाशमी, श्रेया धन्वंतरि है। फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अतुल कस्बेकर है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर गुरु रंधावा , सौमिक सेन, रोचक कोहली और अग्नि है। फिल्म का टाइप ड्रामा है। पहले फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी पर ठाकरे फिल्म के चलते इसकी तारीख में बदलाव किया गया था। फिल्म का नाम पहले चीट इंडिया था बाद में कुछ विरोध के चलते इसका नाम व्हाई चीट इंडिया कर दिया गया था। फिल्म भारत में चल रही एजुकेशन के सिस्टम के ऊपर बनाई गई है। 

फिल्म की कहानी: फिल्म व्हाई चीट इंडिया की मुख्य कहानी में राकेश सिंह उर्फ रॉकी फिल्म का मुख्य हीरो है। फिल्म की कहानी बड़ी दिलचष्प है। रॉकी अमीर स्टूडेंट्स से पैसा लेकर गरीब स्टूडेंट्स को एग्जाम में बैठने के लिए पैसा देता है। वह गोलमाल कर के अमीर स्टूडेंट की जगह होशियार गरीब स्टूडेंट को एग्जाम देने बिठा देता है। ऐसे कर के वह समझता है कि कुछ गलत नही करता है। उनका साथ देने के लिए सत्तू भी है। सत्तू की बहन नूपुर यानी श्रेया रॉकी के प्यार में पड़ जाती है। रॉकी समझता है कि उसे कोई पकड़ नही पाएगा। पर ऐसा होता है कि रॉकी का ये सारा खेल पुलिस की नजर में आ जाता है। अब आगे क्या होता है वह देखने के लिए ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। 


फिल्म रिव्यु: फिल्म की कहानी जितनी मजेदार है उतनी ही बढ़िया एक्टिंग इमरान हाशमी ने की है। एजुकेशन सिस्टम की खामियों का फायदा उठाने में माहिर दिखे है इमरान। इमरान ने इस फीम में माफिया का किरदार बखूबी निभाया है। उनकी एक्टिंग लाजवाब रही है। उनको साथ देने वाले कलाकार ने भी अच्छी एक्टिंग की है। बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हीरोइन श्रेया ने भी अच्छी एक्टिंग की है। कुछ जगह डायरेक्शन में कमजोरी नजर आती है। फिल्म का पहला हाफ बेहद इंटेरेस्टिंग है। दूसरे हाफ में फिल्म कई ट्विस्ट लेती है जो दर्शको को जकड़ के रखती है। फिल्म के म्यूजिक गुरु रंधावा के कारण बढ़िया बन गया है। फिल्म देखने लायक बनी है।


loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: