ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

दबंग 3 में साउथ के इस सुपर स्टार को मिल सकता है मौका, सलमान ने दिया इशारा

Salman khan movies, dabang series, dabang 3 stars, dabang 3 villain, south superstar kichcha sudeep in dabang 3
Share it:

बॉलीवुड में भी अब हॉलीवुड की तरह सीक्वल फिल्मो का दौर शुरू हो गया है। एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्म सीरीज आ रही है। सलमान खान अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म की शूटिंग और इसका प्रमोशन जोरों शोरों से चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा के मना करने के बाद इस फिल्म में कैटरीना कैफ को मौका मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत की शूटिंग के बाद सलमान सुपर हिट फिल्म सीरीज दबंग 3 का शूटिंग शरू करने वाले है।
दबंग 3 के लिए सलमान को विलन का किरदार मिल गया है ऐसी बात भी उठी है। हाल ही में कन्नड़ एक्टर सुदीप किच्चा की फिल्म पहेलवान का टीज़र ट्रेलर रिलीज हुआ था। सलमान ने उनकी जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया में उन्हें बधाई भी दी। सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा की किच्चा सुदीप, बधाई हो, हमने जो शुरू किया उसे आप नेक्स्ट लेवल तक ले गए हो। सलमान के ऐसे ट्वीट के बाद लोगो में काफी उत्साह देखने मिल रहा है। ऐसी चर्चा भी उठ रही है कि शायद सलमान को विलन के लिए किच्चा सुदीप पसंद आए हो।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान भारत के बाद किक 2 का शूटिंग शुरू करने वाले थे पर उन्होंने दबंग 3 के शूटिंग का फैसला किया है। दबंग 3 काफी समय से फ्लोर पर आना चाहती थी। अब सलमान दबंग 3 को लेकर काफी एक्साइटेड है। दबंग 3 का शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकता है। इस फिल्म को डायरेक्ट प्रभु देवा ने किया है जबकि अरबाज खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: