बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन और मॉडल गुल पनाग 40 साल की हो चुकी है। वह आज भी उतनी ही खूबसूरत नजर आती है। गुल पनाग का पूरा नाम गुलकिरत कौर पनाग है। 3 जनवरी 1979 में चंडीगढ़ में जन्मी गुल अपने रूफ एंड टफ लुक के लिए काफी मशहूर थी। गुल के पिता भारतीय आर्मी में थे। उनके पिता इंडियन आर्मी ने लेफ्टनेंट जनरल थे। पिता की आर्मी की जॉब की वजह से गुल को कई शहरो में रहना पड़ा था। उनका बचपन भारत के विभिन्न शहरो में बिता है।
गुल ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ के साथ साथ लेह, वेलिंग्टन, तमिलनाडु जैसे शहरो और राज्यो में पूरी की थी। गुल पनाग साल 1999 में मिस इंडिया बनी थी। उनकी खूबसरती में चेहरे के डिंपल चार चांद लगाते थे। उन्हें डिंपल गर्ल भी कहा जाता था। गुल को मिस ब्यूटीफुल स्माइल का ताज भी दिया गया था। गुल पनाग ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी कम किया हुआ है।
गुल पनाग ने बॉलीवुड में साल 2003 में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म धुप थी। बाद में उन्होंने डोर, मनोरमा, हेलो, स्ट्रेट और अब तक छप्पन 2 जैसी फिल्मो में काम किया हुआ है। गुल पनाग दूसरी हीरोइन की तरह सोशल मीडिया में भी कभी सक्रीय है और सामाजिक मुद्दों व अन्य मुद्दों पर अपनी महत्वपूर्ण राय रखती है।
गुल पनाग ने पॉलिटिक्स में हाथ आजमाया है। उन्होंने 2004 में आम आदमी पार्टी की और से चंडीगढ़ की सीट पर चुनाव लड़ा था। पर उनकी हार हुई थी। गुल पनाग पहली ऐसी मिस इंडिया है जिसने चुनाव लड़ा हो। गुल पनाग अपनी शादी में बाइक पर पहुंची थी जिसे देखकर सब हैरान और खुश हो गए थे। हैप्पी बर्थडे गुल पनाग।




Post A Comment:
0 comments: