ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: डबल रोल से ट्रबल करने रंगीला राजा बनके आ रहे है गोविंदा

Bollywood movie review, bollywood movie review rangeela raja 2019, govinda recent movie, rangeela raja, rangeela raja movie review in hindi, rangeela raja review in hindi
Share it:


फिल्म रिव्यु: रंगीला राजा
डायरेक्टर सिकंदर भारती को फिल्म रंगीला राजा इस शुक्रवार तारीख 18 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के मुख्य किरदार में गोविंदा, मिशिका चौरसिया, दिगांगना सूर्यवंशी, अनुपमा अग्निहोत्री, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, गोविंद नामदेव है। फिल्म के प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी है। फिल्म का म्यूजिक ईश्वर कुमार ने दिया है। गोविंदा फिर से एक बार डबल रोल कर के धमाल मचाने आए है।

फिल्म की कहानी: फिल्म रंगीला राजा की प्रमुख कहानी में राजस्थान में रहने वाले दो जुड़वा भाइयो की कहानी है। विजेंद्र प्रताप सिंह और अजय प्रताप सिंह दो जुड़वा भाई है। एक बड़ा बिजनेसमैन है जबकि दूसरा योगी है। दोनों अपनी जिंदगी में मस्त लाइफ जी रहे है। तभी विजेंद्र को लाइफ में भूचाल आता है। वह उस रास्ते पर निकल पड़ता है जहाँ जाने के बारे में कोई सोच नही सकता। जब अजय को इस बात का पता चलता है तो वह भाई की लाइफ वापिस लाने के लिए उसकी मदद करने पहुंच जाता है। अब आगे क्या होता है वह देखने के लिए फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।

फिल्म रिव्यु:  गोविंदा रंगीला राजा में डबल ट्रबल करने फिर से आए है। गोविंदा का ये डबल रोल लोगो को पसंद आ रहा है। गोविंदा वही शानदार एक्टिंग और कॉमेडी करते नजर आते है। दूसरे कलाकारों ने भी ठीक काम किया है। फिल्म की कहानी एवरेज है। फिल्म पहला भाग थोड़ा इंटेरेस्टिंग है पर दूसरा भाग दर्शको को पसंद नही आएगा। फिल्म के गाने उतने बढ़िया नही है। ओवरऑल फिल्म एवरेज है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

1 comments: