द कपिल शर्मा शो के शनिवार के एपिसोड में मेहमान बनकर बीते जमाने की मशहूर हीरोइन नजर आई थी। ये हीरोइन उस ज़माने की शान थी। उन्होंने करोडों भारतीयों को अपना दीवाना बनाया था। ये मशहूर और खूबसूरत हीरोइन वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन थी। कपिल ने सबको आमंत्रित किया था।
कपिल ने शो की शुरुआत अपने सोलो एक्ट से की थी। कपिल ने कहा कि गर्मियां शुरू हो गई है तो मेहमान आना शुरू हो जाते है। कपिल ने मेहमानों की आदत और परेशानियों के बारे में मजेदार बातें बताई। कपिल ने फिर बेले लोगों के काम के बारे में बताया। उनकी खूबियां सुनकर सब लोट पॉट हो गए थे। कपिल ने अपने बेले दोस्त को बुलाया। वो कोई और नहीं पर चंदू था। चंदू ने भी मजेदार बाते बताई।
कपिल ने वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन का स्वागत किया और उन्हें स्टेज पर बिठाया। वहीदा रहमान और आशा जी ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में मजेदार किस्से और कहानियां सुनाई। वहीदा जी और आशा जी ने बताया कि उस जमाने में स्टूडियो में टॉयलेट की सुविधा नही थी। उन्हें शाम को जब घर जाते थे तभी करना पड़ता था। हेलन ने बताया कि वह कैसे बर्मा से इंडिया में आई। कपिल ने उनसे कुछ सवालात भी किये जिनके मजेदार जवाब दिए। बच्चा यादव के बेटे गुड्डू ने भी सबके साथ मनोरंजन किया। बच्चा ने भी सब हीरोइन के साथ मजेदार बाते की और चले गए।
सुमोना यानी भूरी ने भी सब हीरोइन के साथ मीठी मीठी बातें की। भूरी ने हेलन जी को बोला की वह उनके घर की बहू बना ले। कपिल ने भूरी की बेइज्जती कर के उसे वहां से भगा लिया। कुछ महिलाएं इन हीरोइन के गेटउप में नजर आई थी। कपिल ने कहा कि उनके साथी कुछ करना चाहते है। सुमोना, भारती और कृष्णा ने उनके मशहूर सॉन्ग पर बेहतरीन डांस किया। कपिल ने सबको गले लगाकर उनको अलविदा कहा। सच में ये उस जमाने की मशहूर हीरोइन आज भी लोगों के दिलों में राज करती है।




Post A Comment:
0 comments: