ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

लोकप्रियता में एक कदम आगे निकले करीना के लाडले बेटे, तैमूर की डॉल के बाद आई ये चीज

लोकप्रियता में एक कदम आगे निकले करीना के लाडले बेटे, तैमूर की डॉल के बाद आई ये चीज
Share it:

बॉलीवुड के सेलिब्रिटी के दीवाने भारत सहित पूरी दुनिया में मौजूद है। अब सोशल मीडिया के कारण लोग सेलिब्रिटी को फॉलो करते है और उनके बारे हर तरह की चीजे देखते रहते है। अभी जमाना स्टार किड्स का आ गया है। स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर कोई है तो वह है सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर। लोकप्रियता में तैमूर अपने माता पिता से आगे निकल गया है। सोशल मीडिया में हर जगह तैमूर की बातें होती रहती है। तैमूर आय दिन सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में केरल में तैमूर की डॉल बिकती हुई नजर आई थी।
अब तैमूर के नाम के बिसकिट्स मार्केट में आ गए है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मानें तो तैमूर के नाम के बिस्किट भी बेचे जा रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक कस्टमाइज कुकीज बनाती एक बेकरी ने तैमूर के नाम के कुकीज बनाने शुरू कर दिए है। इस बेकरी ने एक एवॉर्ड फंक्शन में आने वाले मेहमानो को तैमूर कुकीज गिफ्ट दिए थे।
मीडिया के चहिते सुपर स्टार तैमूर की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगा सकते है कि उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो जाती है। सैफ अली खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर की एक तस्वीर की कीमत बड़े बड़े स्टार्स से ज्यादा होती है। लास्ट ईयर तैमूर की शक्ल की डॉल भी मशहूर हुई थी। करीना ने यह भी बताया था कि उनको ख़ुशी है कि उनका बेटा इतना मशहूर है। लोगो को इतना प्यार है तो उनको क्यों रोका जाए। ये बात भी नही भूलनी चाहिए की वह एक छोटा बच्चा है और उसे भी नार्मल जिंदगी जरूरी है।
याहू ने भारत में फेवरिट पर्सनालिटी की लिस्ट जारी की थी उसमें तैमूर का नाम शामिल था। भारत के प्रधान मंत्री पहले नंबर पर थे। तैमूर का नंबर इस लिस्ट में 10 वां था। एक रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर की एक फोटो तकरीबन 1500 में बिकती है। तैमूर की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड में जल्दी कदम रख सकते है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: